फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Name fixed for Dronacharya Khel Ratna and Lifetime Achievement Award

Uttarakhand: द्रोणाचार्य, खेल रत्न और लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए नाम तय, सीएम करेंगे सम्मानित

Tue, 21 Mar 2023 10:25 AM IST
अलका त्यागी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 21 Mar 2023 10:25 AM IST
सार

24 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन सभी खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों को पुरस्कृत करेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand News Name fixed for Dronacharya Khel Ratna and Lifetime Achievement Award
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के तीन खेल प्रशिक्षकों को देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य अवॉर्ड और तीन खिलाड़ियों को देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार सहित कुछ अन्य पुरस्कारों केे लिए चयनित किया गया है। खेल निदेशालय की समिति ने पुरस्कारों के लिए नामों की सिफारिश कर सोमवार को अनुमोदन के लिए इसे शासन को भेज दिया है।

विज्ञापन


शासन की हाईपावर कमेटी और खेल मंत्री के अनुमोदन के बाद पुरस्कारों के लिए नाम घोषित कर दिए जाएंगे। खेल निदेशक जितेंद्र कुमार सोनकर के मुताबिक 24 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन सभी खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों को पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन


Uttarakhand Cabinet: प्रदेश की आबकारी नीति मंजूर, एक अप्रैल से सस्ती होगी शराब, पढ़ें कैबिनेट के अन्य फैसले
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के खिलाड़ी हॉकी, क्रिकेट के मैदान से लेकर बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों में देश और दुनियाभर में अपना लोहा मनवा चुके हैं, लेकिन पिछले चार साल से कई वजहों से राज्य के खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों को पुरस्कार नहीं मिल पाए थे। हालांकि विभाग की ओर से समय-समय पर इसके लिए आवेदन मांगे गए, लेकिन इसके लिए खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों के नाम फाइनल नहीं हो पाए।

खेल विभाग के निदेशक जितेंद्र कुमार सोनकर के मुताबिक विभाग ने सोमवार को वर्ष 2019-20, 2020-21 एवं 2021-22 के लिए अवाॅर्ड के लिए नामों की सिफारिश कर शासन की हाईपावर कमेटी को भेज दी है।

द्रोणाचार्य अवाॅर्ड के लिए आठ और खेल रत्न के लिए मिले 11 आवेदन
खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक द्रोणाचार्य अवाॅर्ड के लिए विभाग को आठ और खेल रत्न पुरस्कार के लिए 11 आवेदन मिले, जबकि लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड के लिए छह आवेदन मिले हैं। निदेशालय की समिति ने इन नामों पर विचार कर इसे शासन को भेज दिया है।

पिछले चार साल से नहीं मिल पाए थे पुरस्कार
खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राज्य में कोविड एवं अन्य वजहों से पिछले चार वर्षों से खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों को पुरस्कृत नहीं किया जा सका था, लेकिन अब पुरस्कारों की घोषणा के बाद इन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

24 मार्च को सीएम धामी करेंगे पुरस्कृत
खेल विभाग की ओर से 24 मार्च को परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में करीब 200 से अधिक खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुरस्कृत करेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

हिमालय पुत्र पुरस्कार के लिए अभी करना होगा इंतजार
द्रोणाचार्य, खेल रत्न एवं लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड के लिए खिलाड़ियों एवं खेल प्रशिक्षकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है, लेकिन हिमालय पुत्र पुरस्कार के लिए खिलाड़ियों को अभी इंतजार करना होगा। वर्ष 2022 में शासनादेश होने के बावजूद विभाग की ओर से अभी इसके लिए आवेदन नहीं मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed