{"_id":"5f34b7a88ebc3e3d1458cce1","slug":"uttarakhand-news-mussoorie-dehradun-road-will-be-closed-from-3-pm-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दोपहर तीन बजे से बंद मसूरी-देहरादून मार्ग, केवल एंबुलेंस को ही आने-जाने की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज दोपहर तीन बजे से बंद मसूरी-देहरादून मार्ग, केवल एंबुलेंस को ही आने-जाने की अनुमति
Thu, 13 Aug 2020 03:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 13 Aug 2020 03:45 PM IST
सार
- पहाड़ का तीन मीटर हिस्सा काटकर तैयार किया जाएगा दून से मसूरी का रास्ता
- भारी वाहनों को विकासनगर से दी जा रही है एंट्री
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून से मसूरी के बीच का रास्ता बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे से पूरी तरह से बंद कर दिया गया। यहां आधी सड़क भूस्खलन की जद में आने की वजह से पहाड़ काटकर रास्ता तैयार किया जाएगा। इस रास्ते केवल एंबुलेंस को ही आने-जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
मसूरी-दून मार्ग पर कोल्हूखेत के पास भारी बारिश के चलते भूस्खलन की वजह से आधी सड़क का करीब 60 मीटर हिस्सा टूट गया था। दो दिन से यहां से हल्के वाहनों की ही आवाजाही हो रही थी। बुधवार को सड़क निर्माण को लेकर प्रशासन, पुलिस और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन
बैठक में तय किया गया कि पुश्ता बनाकर दोबारा सड़क निर्माण संभव नहीं है। इसलिए पहाड़ का तीन मीटर हिस्सा काटकर रास्ता तैयार किया जाएगा। इसके लिए बृहस्पतिवार की दोपहर तीन बजे से काम शुरू किया गया। इससे पूर्व बुधवार को भी दिनभर में कई घंटे तक जाम के हालात रहे। जेसीबी मंगाकर दुपहिया और हल्के चौपहिया वाहनों के लिए रास्ता खोला गया।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पंकज अग्रवाल ने बताया कि दून-मसूरी मार्ग संकरा हो गया है। लिहाजा, कई जेसीबी लगाकर बृहस्पतिवार की दोपहर तीन बजे से पहाड़ काटने का काम शुरू किया गया।
मसूरी कोतवाल देवेंद्र असवाल ने बताया कि फिलहाल केवल इमरजेंसी वाहन के ही आने-जाने की अनुमति होगी। बाकी किसी भी तरह का दोपहिया या चौपहिया वाहन इस रास्ते से नहीं गुजरने दिया जाएगा।