फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News MOUs on new investment in Ayush wellness sector six thousand people will get employment

Uttarakhand: आयुष वेलनेस क्षेत्र में नए निवेश पर करार, छह हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Tue, 07 Nov 2023 02:48 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 07 Nov 2023 02:48 PM IST
सार

सरकार ने आयुष व वेलनेस क्षेत्र में पांच हजार करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है। आयुष विभाग ने लक्ष्य के सापेक्ष चार हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर एमओयू किया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News MOUs on new investment in Ayush wellness sector six thousand people will get employment
आयुष और वेलनेस क्षेत्र में करार - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

उत्तराखंड में आयुष और वेलनेस क्षेत्र में नए निवेश से आने वाले समय में छह हजार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए आयुष विभाग ने अब तक चार हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर एमओयू किए हैं।

विज्ञापन


सरकार ने आयुष व वेलनेस क्षेत्र में पांच हजार करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है। आयुष विभाग ने लक्ष्य के सापेक्ष चार हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर एमओयू किया है। इसमें पतंजलि के साथ एक हजार करोड़ के निवेश पर करार हुआ है। पतंजलि प्रदेश में वेलनेस, योग और औषधीय पौधों के उत्पादन को बढ़ावा देने में निवेश करेगा।
विज्ञापन


Investors Summit: मुंबई में सीएम धामी, उत्तराखंड के लिए किए 30,200 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर करार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कुमार ग्रुप के साथ वेलनेस व योग में 1700 करोड़ रुपये के निवेश पर एमओयू किया गया। सचिव आयुष डॉ. पंकज कुमार पांडेय का कहना है कि निवेशक सम्मेलन तक विभाग निवेश के लक्ष्य को हासिल कर लेगा। विभाग ने चार हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर निवेशकों के साथ करार किए हैं।

इसमें लगभग छह हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध होने की संभावना है। सम्मेलन से पहले 800 करोड़ रुपये के निवेश को धरातल पर उतारा जाएगा। आयुष नीति में वेलनेस, आयुष क्षेत्र में निवेश करने पर पांच प्रतिशत अतिरिक्त प्रोत्साहन देने की व्यवस्था है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed