फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   uttarakhand news: MLA sexual assault case hearing in high court today

उत्तराखंड : विधायक पर आरोप लगाने वाली महिला की गिरफ्तारी पर नैनीताल हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Fri, 04 Sep 2020 10:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 04 Sep 2020 10:04 PM IST
सार

  • हाईकोर्ट ने सरकार को 14 अक्तूबर तक जवाब दाखिल करने के दिए हैं निर्देश, महिला से कहा-जांच में करे सहयोग 
  • भाजपा विधायक महेश नेगी की पत्नी ने देहरादून में दर्ज कराई थी महिला के खिलाफ  एफआईआर
  • महिला ने भी लगाया है द्वाराहाट विधायक पर शारीरिक शोषण करने का आरोप

विज्ञापन
uttarakhand news: MLA sexual assault case hearing in high court today
नैनीताल हाईकोर्ट

विस्तार

द्वाराहाट के भाजपा विधायक महेश नेगी पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाने वाली महिला की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए हाईकोर्ट ने सरकार को 14 अक्तूबर तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने महिला से भी कहा कि वह मामले की जांच में सहयोग करे। 

विज्ञापन


न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। पीड़िता और उसके दो अन्य सगे-संबंधियों ने याचिका दायर कर उनके खिलाफ देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने में नौ अगस्त को दर्ज एफआईआर को निरस्त करने और उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की थी।
विज्ञापन


याचिकाकर्ताओं का कहना था कि देहरादून पुलिस ने उनकी शिकायत तो दर्ज नहीं की लेकिन दबाव में आकर विधायक की पत्नी की तहरीर पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।  वहीं, पैरवी के दौरान विधायक की पत्नी के अधिवक्ता ने कहा कि महिला की बच्ची का जो डीएनए टेस्ट कराया गया है, उसकी रिपोर्ट फर्जी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता बोली-बच्ची को अधिकार दिलाने के लिए लड़ रही हूं

विधायक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि वह सिर्फ अपनी बच्ची को उसका अधिकार दिलाने के लिए लड़ रही है। उसका कहना है कि विधायक की पत्नी ने मामला रफा-दफा करने के लिए उसे रुपयों की पेशकश की थी।

महिला का कहना था कि जब उसकी शादी किसी अन्य व्यक्ति से हो गई और उसकी बेटी हुई तो पति ने शक के आधार पर बेटी का डीएनए टेस्ट करवाया था, जिसका उसके पति से मिलान नहीं हुआ। इसके बाद उसके पति ने भी उसे छोड़ दिया।

महिला का कहना है कि विधायक उसे पत्नी का दर्जा तो नहीं दे सकते, लेकिन उसकी तीन माह की बेटी को सभी अधिकार मिलने चाहिए। पीड़िता ने अदालत से उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने और विधायक का डीएनए टेस्ट कराने का आदेश पारित करने की मांग की है।

विधायक की पत्नी ने महिला पर लगाया था पांच करोड़ मांगने का आरोप

विधायक महेश नेगी की पत्नी रीता ने एफआईआर में कहा था कि पीड़िता ने उसे फोन कर धमकाया था कि वह विधायक महेश नेगी की बच्ची की मां है। अगर उन्होंने उसे पांच करोड़ रुपये नहीं दिए तो वह महेश नेगी का राजनीतिक कैरियर बर्बाद करने के साथ परिवार को बदनाम कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed