फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : missing disaster effected villages will be included in rehabilitation list

उत्तराखंड : छूटे आपदाग्रस्त गांव पुनर्वास सूची में होंगे शामिल - राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

Sat, 19 Jun 2021 02:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 19 Jun 2021 02:45 PM IST
सार

विभागीय मंत्री डॉ. रावत की अध्यक्षता में विधानसभा में आयोजित आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की दूसरे चरण की बैठक में आपदाग्रस्त क्षेत्रों के लगभग एक दर्जन विधायक एवं शासन के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
uttarakhand news : missing disaster effected villages will be included in rehabilitation list
आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि आपदाग्रस्त क्षेत्रों के सभी विधायक पुनर्वास सूची में आने से छूटे गांवों के प्रस्ताव जिलाधिकारी के माध्यम से शीघ्र शासन को उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ ही विस्थापन एवं पुनर्वास नीति-2011 में आ रही व्यवहारिक दिक्कतों के मद्देनजर भी अपने सुझाव सरकार को देंगे। इन प्रस्तावों को प्रस्तावित संशोधन नीति-2021 में शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन


विभागीय मंत्री डॉ. रावत की अध्यक्षता में विधानसभा में आयोजित आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की दूसरे चरण की बैठक में आपदाग्रस्त क्षेत्रों के लगभग एक दर्जन विधायक एवं शासन के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। विधायकों ने बताया कि विस्थापन एवं पुनर्वास नीति-2011 में कई ऐसे मानक हैं, जिनके चलते प्रभावितों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


कई संयुक्त परिवार ऐसे हैं, जिनके 2-3 भाई रहते हैं, उनके एक ही भाई को आपदा संबंधी क्षतिपूर्ति मिल पाती है, जबकि दो को नहीं मिल पाती। इसके अलावा जिलाधिकारी स्तर से पुनर्वास के लिए चयनित गांवों की सूची में केवल चार-पांच वर्ष पुराने आपदाग्रस्त गांव ही शामिल किए गए हैं। जबकि वर्तमान में कई आपदाग्रस्त गांवों के नाम सूची में आने से वंचित रह गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे प्रकरणों पर विभागीय मंत्री ने कहा कि सभी विधायक वर्तमान स्थिति को देखते हुए सूची से वंचित गांवों के प्रस्ताव जिलाधिकारी के माध्यम से शीघ्र शासन को उपलब्ध कराएं। इन्हें पुनर्वास की सूची में शामिल करा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैबिनेट बैठक में विस्थापन एवं पुनर्वास नीति-2011 में संशोधन प्रस्ताव लाया जाएगा। जिसमें कई व्यवहारिक दिक्कतों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। 

बैठक में रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, विधायक बागेश्वर चंदन राम दास, विधायक टिहरी धन सिंह नेगी, विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, विधायक रामनगर दिवान सिंह बिष्ट, विधायक गंगोलीहाट मीना गंगोला, विधायक पिथौरागढ़ चंद्रा पंत, अपर सचिव सबिन बंसल, निदेशक यू-सैक प्रो. एमपीएस बिष्ट, संयुक्त सचिव विक्रम सिंह यादव, उप सचिव रईस अहम, अनुभाग अधिकारी एसडी बेलवाल आदि मौजूद रहे। 

इस वर्ष चार ग्राम पंचायतों के 144 परिवारों का हुआ पुनर्वास 
बैठक में सचिव आपदा प्रबंधन एसए मुरुगेशन ने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं से ग्रस्त गांवों का पुनर्वास एक सतत प्रक्रिया है, जिसको दूर करने के प्रयास भी सतत रहेंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 से अब तक 44 गांवों के 1101 परिवारों का पुनर्वास किया जा चुका है।


जबकि वित्तीय वर्ष 2021-22 में अभी तक तक चार ग्राम पंचायतों के 144 परिवारों के पुनर्वास के लिए 5 करोड़ 20 लाख 65 हजार रुपये की धनराशि निर्गत की जा चुकी है। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से प्राप्त आपदा चिन्हित गांवों के पुनर्वास की प्रक्रिया गतिमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed