{"_id":"632019445e20a27b496a5415","slug":"uttarakhand-news-missing-champawat-sdm-sadar-anil-chanyal-found-in-shima","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: शिमला में मिले दो दिन से लापता चंपावत के एसडीएम सदर अनिल चन्याल, पुलिस ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: शिमला में मिले दो दिन से लापता चंपावत के एसडीएम सदर अनिल चन्याल, पुलिस ने ली राहत की सांस
Tue, 13 Sep 2022 03:41 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 13 Sep 2022 03:41 PM IST
सार
बता दें कि चंपावत जिले के एसडीएम सदर अनिल चन्याल बीते दो दिनों से लापता थे। चन्याल 10 सितंबर को पंत जयंती के कार्यक्रम में मौजूद थे लेकिन उसी दिन दोपहर बाद से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
चंपावत में एसडीएम सदर अनिल चन्याल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दो दिन से लापता चल रहे उत्तराखंड के चंपावत जिले के एसडीएम सदर अनिल चन्याल के संबंध में पुलिस को जानकारी मिल गई है। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि एसडीएम से बात हो गई है। वे शिमला में हैं। उनका कहना है कि स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे इलाज के लिए आकस्मिक रूप से चले गए थे।
विज्ञापन
Pauri: जीबी पंत संस्थान घुड़दौड़ी के बर्खास्त कुलसचिव को एसआईटी ने किया गिरफ्तार, वित्तीय अनियमितताओं का आरोप
विज्ञापन
मामले के जांच अधिकारी कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि सुबह एसडीएम की लोकेशन ट्रेस की गई थी। जिससे उनकी लोकेशन शिमला में मिली थी। इसके बाद उनसे संपर्क साधने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन