फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : minor girl gave birth to child in hospital toilet after that buried baby

Uttarakhand : पिथौरागढ़ में अस्पताल के बाथरूम में नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, दफनाया

Thu, 07 Jan 2021 09:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 07 Jan 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : minor girl gave birth to child in hospital toilet after that buried baby
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

किशोरी ने पांच दिन पहले जिला अस्पताल के बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया। लोकलाज के डर से किशोरी और साथ आई उसकी मां वहां से नवजात को छुपाकर ले गईं और उसे कहीं दफना दिया। कुछ दिन बाद तबीयत खराब होने के बाद परिजन किशोरी को जिला महिला अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने पूछताछ की तो नाबालिग ने हकीकत बता दी।

विज्ञापन


तभी मामला पुलिस तक पहुंचा। परिजनों की निशानदेही पर नवजात का शव गड्ढे से निकाला गया। डॉक्टरों के पैनल ने बुधवार को पोस्टमार्टम किया। किशोरी को बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) के पास भेजा गया है। हालांकि राजस्व पुलिस क्षेत्र का मामला होने के कारण कोतवाली पुलिस कुछ नहीं बता रही है। दफनाते समय शिशु जिंदा था या मृत, इसका भी खुलासा नहीं हो सका है। 
विज्ञापन


पेट में दर्द और प्राइवेट पार्ट में जलन होने पर कनालीछीना क्षेत्र की किशोरी दो जनवरी को अपनी मां के साथ जिला अस्पताल आई। यहां किशोरी ने आपातकालीन कक्ष में दिखाया तो चिकित्सकों ने उन्हें अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। कुछ देर अस्पताल में रुकने के बाद किशोरी बाथरूम गई तो उसने वहीं बेटी को जन्म दे दिया। इसके बाद लोकलाज के डर से परिजन अस्पताल प्रबंधन को बताए बिना नवजात को छुपाकर घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने नवजात को दफना दिया। तब शिशु जिंदा या मृत कैसा था, इसका पता नहीं चल सका है। इसके दो दिन बाद स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिजन किशोरी को दोबारा जिला महिला अस्पताल लाए। यहां हुई पूछताछ में किशोरी ने चिकित्सकों को हकीकत बता दी। तभी मामला पुलिस तक पहुंचा। परिजनों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने दफनाए गए नवजात का शव निकाला। बुधवार को दो चिकित्सकों के पैनल ने नवजात का पोस्टमार्टम किया। पुलिस का कहना है कि मामला राजस्व पुलिस क्षेत्र का है। चर्चा है कि किशोरी ने अधिक पूछताछ करने पर आत्महत्या तक की चेतावनी दी है।

नाबालिग ने जिला अस्पताल में उम्र 19 साल दर्ज कराई थी

पिथौरागढ़ जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में नाबालिग ने चिकित्सकों को अपनी उम्र 19 बताई थी। इसके बाद जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो शैक्षिक अभिलेखों में किशोरी की उम्र 17 साल कुछ माह मिली।   

जब किशोरी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हुई तब महिला अस्पताल आई। यहां उसका उपचार किया गया। किशोरी की तबीयत ठीक है। वह नाबालिग है। इसलिए पुलिस को सूचना दी गई थी। 
-जेएस नबियाल, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल पिथौरागढ़

किशोरी अपनी मां के साथ दो जनवरी को जिला अस्पताल आई थी। उस दिन आपातकालीन कक्ष में पहली ओपीडी इसी लड़की की हुई थी। अस्पताल के बाथरूम में बच्चा पैदा होने की जानकारी महिला अस्पताल प्रबंधन की ओर से उन्हें मिली। मामले की जांच की गई तो डिलीवरी से संबंधित कुछ भी नहीं मिला। चिकित्सकों के पैनल ने नवजात बच्ची का पोस्टमार्टम किया है।
- डॉ. केसी भट्ट, प्रभारी पीएमएस, जिला अस्पताल पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed