फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Minister Harak singh rawat U turn for give 100 units free electricity

100 यूनिट फ्री बिजली: बदल गए मंत्री हरक के सुर, बोले- मैंने घोषणा नहीं की थी, विभाग को प्रस्ताव बनाने को कहा था

Mon, 12 Jul 2021 09:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 12 Jul 2021 09:59 PM IST
सार

बता दें कि मंत्री हरक सिंह रावत ने बैठक के बाद कहा था कि वह प्रदेश में करीब 13 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए हर महीने फ्री बिजली की योजना लेकर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Minister Harak singh rawat U turn for give 100 units free electricity
हरक सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

सभी घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 100 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा अब ऊर्जा मंत्री के गले की फांस बनती नजर आ रही है। भाजपा में अंदरखाने इस घोषणा का विरोध होने के बाद ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत के सुर बदल गए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कोई घोषणा नहीं की थी, केवल विभाग को प्रस्ताव बनाने को कहा था। विभाग प्रस्ताव बना रहा है, इस पर फैसला कैबिनेट को करना है।

विज्ञापन


दरअसल, पिछले सप्ताह ऊर्जा मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत ने ऊर्जा भवन में तीनों ऊर्जा निगमों के अधिकारियों की बैठक ली थी। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि वह प्रदेश में करीब 13 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए हर महीने फ्री बिजली की योजना लेकर आ रहे हैं। इसके तहत हर महीने 100 यूनिट बिजली बिल वालों से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा, जबकि 100 से 200 यूनिट बिजली वालों को 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।
विज्ञापन


अगले ही दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जब मीडियाकर्मियों ने सवाल किया तो उन्होंने ऐसे किसी भी प्रस्ताव से इनकार कर दिया। इस बीच अंदरखाने भाजपा में इस घोषणा को लेकर विरोध के सुर उठने लगे। सूत्रों के मुताबिक, हरक सिंह रावत की यह लोकलुभावनी घोषणा पार्टी केंद्रीय नेतृत्व तक भी पहुंच गई है, जिस पर आलाकमान ने नाराजगी जताई है। लिहाजा, ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत के सुर भी बदल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में हरक ने कहा कि उन्होंने कोई घोषणा नहीं की थी। उन्होंने केवल विभाग को प्रस्ताव बनाने को कहा था। प्रस्ताव बनाना विभागों की जिम्मेदारी है और इस पर कोई भी फैसला लेना कैबिनेट का सर्वाधिकार है। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर प्रस्ताव तैयार हो रहा है, जो वित्त विभाग को जाएगा। वहां से आगे बढ़ते हुए ही कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। इसके बाद कैबिनेट जो भी फैसला लेगी, उसी पर अमल किया जाएगा। आपको बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार यह कह रहे हैं कि सस्ती और गुणवत्तायुक्त 24 घंटे बिजली देना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अभी तक कहीं भी फ्री बिजली की कोई बात नहीं की है।


इतना बढ़ाएंगे लाभांश कि सबको मिलेगी फ्री बिजली
ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में भविष्य की रणनीति भी सामने रख दी। उन्होंने कहा कि अगर 2022 में दोबारा भाजपा सरकार सत्ता में आती है, उन्हें ऊर्जा विभाग मिलता है तो वह अगले तीन-चार सालों में घरेलू बिजली पूरी तरह से फ्री कर देंगे। वह ऊर्जा विभाग का लाभांश इतना बढ़ा देंगे कि आसानी से लोगों को फ्री बिजली मिलने लगेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल का प्रदेश में कोई जनाधार नहीं है, वह झूठ की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने हरीश रावत पर भी निशाना साधा और कहा कि वे प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब अपने कार्यकाल में इस योजना को क्यों लागू नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed