फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand News: Milk prices increased in four districts and new rates will be applicable from 1 September

Milk Price Hike: उत्तराखंड के चार जिलों में बढ़े दूध के दाम, एक सितंबर से लागू माने जाएंगे नए रेट

Fri, 09 Sep 2022 09:07 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 Sep 2022 09:07 PM IST
सार

उत्तराखंड में लगभग साढ़े आठ लाख किसान परिवार दुग्ध व्यवसाय से जुड़े हैं। प्रतिदिन 49 लाख लीटर दूध का उत्पादन होता है, जिसमें 25 लाख लीटर दूध सरप्लस है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Milk prices increased in four districts and new rates will be applicable from 1 September
दूध के दाम बढ़े(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तराखंड सरकार ने चार जिलों के दुग्ध उत्पादकों के लिए दूध के दाम में दो रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। दुग्ध विकास विभाग ने इस संबंध में सहकारी समितियों को आदेश जारी किए हैं। बढ़े हुए रेट एक सितंबर से लागू माने जाएंगे।

विज्ञापन


सरकार ने नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के दुग्ध उत्पादकों के लिए दूध के दाम दो रुपये बढ़ा दिए हैं। नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में प्रति लीटर दूध के दाम 39 रुपये से बढ़ा कर 41 रुपये, जबकि बागेश्वर व अल्मोड़ा जिले में 37 रुपये से बढ़ा कर 39 रुपये किए गए हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand:  अब चोपता और तुंगनाथ में QR Code लगा पानी और खाना बिकेगा,15 सितंबर से होगा लागू
विज्ञापन
विज्ञापन


दुग्ध विकास विभाग के संयुक्त निदेशक जयदीप अरोड़ा ने बताया कि जल्द ही गढ़वाल मंडल के जिलों के उत्पादकों के लिए भी दाम बढ़ा दिए जाएंगे। बता दें कि उत्तराखंड में लगभग साढ़े आठ लाख किसान परिवार दुग्ध व्यवसाय से जुड़े हैं। प्रतिदिन 49 लाख लीटर दूध का उत्पादन होता है, जिसमें 25 लाख लीटर दूध सरप्लस है। दुग्ध सहकारी समितियों के माध्यम से प्रतिदिन 1.90 लाख लीटर दूध एकत्रित किया जाता है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed