फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Elephant killed woman in kaladhungi nainital

नैनीताल: चारा लेने गई महिला को हाथी ने पटक कर मार डाला, एक महीने के अंदर दूसरी घटना

Wed, 30 Sep 2020 10:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कालाढूंगी (नैनीताल)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कालाढूंगी (नैनीताल) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 30 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news: Elephant killed woman in kaladhungi nainital
- फोटो : फाइल फोटो

नैनीताल के कालाढूंगी में पशुओं के लिए चारा लेने जंगल में गई नाथूजाला कोटाबाग की महिला को बुधवार सुबह हाथी ने पटककर मार डाला। उसके साथ गईं अन्य महिलाओं ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


रामनगर वन प्रभाग की दैचोरी रेंज कोटाबाग के गांव नाथूजाला निवासी विशना देवी (54) पत्नी यशवंत सिंह गांव की कुछ महिलाओं के साथ चारा लेने के लिए जंगल में गई थी। घर लौटते समय एक हाथी ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। हाथी ने महिला को पटककर मार डाला। साथ की अन्य महिलाओं ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन



घटना की सूचना पर दैचोरी रेंज की वन क्षेत्राधिकारी किरन ग्वासकोटी और कोटाबाग पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभागीय वनाधिकारी चंद्रशेखर जोशी व उप प्रभागीय वनाधिकारी तारा दत्त तिवारी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने विभाग से पीड़ित परिवार को सहायता राशि दिलाने की बात कही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथी के हमले के बाद नाथूजाला में दहशत

हाथी के हमले में महिला की मौत के बाद नाथूजाला में दहशत व्याप्त है। ब्लॉक प्रमुख कोटाबाग रवि कन्याल, जेष्ठ प्रमुख कुलदीप पड़ियाल ने भी परिजनों से मिलकर दुख जताया और वन अधिकारियों से शीघ्र ही पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की बात कही।

एक माह के भीतर हाथी के हमले की दूसरी घटना
30 अगस्त को हाथी ने दोहनियां निवासी मोहन सिंह को भी दाबका नदी में पटक कर मार डाला था। मोहन सिंह भी मवेशियों को जंगल से चारा चुगाकर लौट रहे थे। एक माह के भीतर हाथी के हमले की दूसरी घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed