फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uttarakhand news: Maa Purnagiri Dham Mela Will Start from 30th March

उत्तराखंड: 30 मार्च से शुरू होगा मां पूर्णागिरि मेला, श्रद्धालुओं को कराना होगा ऑनलाइन पंजीकरण 

Mon, 29 Mar 2021 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)  Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Mar 2021 02:30 AM IST
सार

  • दोपहर एक बजे संसदीय कार्य मंत्री बंशीधर भगत करेंगे उद्घाटन 

विज्ञापन
Uttarakhand news: Maa Purnagiri Dham Mela Will Start from 30th March
पूर्णागिरि मंदिर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मंगलवार 30 मार्च से पूर्णागिरि मेला शुरू हो जाएगा। मेला प्रशासन ने मेले की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। उत्तराखंड के विधायी एवं संसदीय कार्य मंत्री बंशीधर भगत दोपहर एक बजे प्रवेश द्वार ठुलीगाड़ में पूजा-अर्चना कर मेले का शुभारंभ करेंगे। 

विज्ञापन


मां पूर्णागिरि धाम में हर साल होली के अगले दिन से तीन माह का मेला लगता है, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने मेला अवधि 30 दिन तय की है। 30 मार्च से शुरू हो रहा मेला 30 अप्रैल तक चलेगा। मेला अधिकारी जिला पंचायत के एएमए राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को दोपहर एक बजे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत मेले का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


मां पूर्णागिरि मेला: एक दिन में 10 हजार श्रद्धालु ही कर सकेंगे दर्शन, पंजीकरण भी अनिवार्य
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि मेले की सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। ककरालीगेट से मुख्य मंदिर तक पथ प्रकाश, अस्थायी शौचालय, यात्रि विश्राम शेड आदि व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। मेला मजिस्ट्रेट ने कहा है कि मेले में कोरोना से बचाव के लिए श्रद्धालुओं को सरकार की गाइड लाइन का पालन करना होगा।

मां पूर्णागिरि मेला: एक दिन में 10 हजार श्रद्धालु ही कर सकेंगे दर्शन, पंजीकरण भी अनिवार्य

जगह-जगह श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग से जांच की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा नोडल अधिकारी सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि कुंभ मेले के कारण फिलहाल जिले का ही फोर्स मेले की सुरक्षा व्यवस्था संभालेगा। कुंभ मेले की ड्यूटी में गई फोर्स भी वापस मंगा ली गई है। 

फिलहाल नहीं चलेगी मेला स्पेशल ट्रेन  

पूर्णागिरि मेले के लिए फिलहाल मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। अलबत्ता एक अप्रैल से त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा। यात्रियों को रूटीन ट्रेनों, रोडवेज की बसों या फिर निजी वाहनों से ही दर्शन के लिए आना होगा।

इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे की ओर से फिलहाल पूर्णागिरि मेले के लिए स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय नहीं लिया गया है। बता दें कि एक माह पूर्व टनकपुर स्टेशन के निरीक्षण के लिए आए डीआरएम ने आशुतोष पंत ने पूर्णागिरि मेले के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने की बात कही थी। 

पूर्णागिरि के लिए रोडवेज चलाएगा दस बसें 
पूर्णागिरि मेले में इस बार भी रोडवेज टनकपुर से पूर्णागिरि के लिए दस बसें चलाएगा। एआरएम संचालन केएस राणा ने बाताया कि पूर्णागिरि मार्ग पर चलाने को दस बसों की व्यवस्था की गई है। बसों का संचालन रोडवेज बस स्टेशन से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed