फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Lord Kedarnath Doli Sites in Omkareshwar temple For Winters Worship

Kedarnath: ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हुए भगवान केदारनाथ, अगले छह महीने यहीं कर सकेंगे पूजा और दर्शन

Fri, 17 Nov 2023 07:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 17 Nov 2023 07:22 PM IST
सार

चल उत्सव डोली के ओंकारेश्वर मंदिर की परिक्रमा के बाद पुजारी शिव शंकर लिंग ने डोली की आरती उतारी। इसके बाद डोली को परंपरानुसार पंचकेदार गद्दीस्थल में विराजमान किया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand News Lord Kedarnath Doli Sites in Omkareshwar temple For Winters Worship
ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हुए भगवान केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान केदारनाथ शुक्रवार को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान हो गए हैं। वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ बाबा केदार की भोगमूर्तियों को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित कर दिया गया है। इस पावन दृश्य के सैकड़ों श्रद्धालु साक्षी बने। इस दौरान पूरा क्षेत्र बाबा के जयकारों से गूंज उठा।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह नौ बजे भगवान केदारनाथ की चल उत्सवह विग्रह डोली ने विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान किया। भैंसारी गांव होते हुए होते हुए डोली सुबह 11 बजे विद्यापीठ पहुंची। जहां पर राजकीय महाविद्यालय व आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने डोली का स्वागत किया। यहां से डोली जैयवीरी पहुंची, जहां पर अरुण महाराज एवं चुन्नी गांव के ग्रामीणों ने भगवान केदारनाथ का स्वागत किया। ग्रामीणों ने अपने आराध्य को सामूहिक अर्घ्य भी लगाया।
विज्ञापन


यहां से देवदर्शनी होते हुए बाबा की चल उत्सव विग्रह डोली दोपहर 12.15 बजे पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंची। मंदिर परिसर में मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने डोली की अगवानी करते हुए पुष्प व अक्षत से बाबा केदार का स्वागत कर घर-परिवार की सुख-समृद्धि की मनौती मांगी। इस मौके पर पूरा ऊखीमठ क्षेत्र बाबा के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


VIDEO : गुप्तकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची बाबा केदार की डोली, भक्तों ने जयकारों के साथ किया भव्य स्वागत

चल उत्सव डोली के ओंकारेश्वर मंदिर की परिक्रमा के बाद पुजारी शिव शंकर लिंग ने डोली की आरती उतारी। इसके बाद डोली को परंपरानुसार पंचकेदार गद्दीस्थल में विराजमान किया गया। जहां पर रावल भीमाशंकर लिंग ने धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए स्वर्ण मुकुट धारण किया। साथ ही केदारनाथ में पुजारी रहे शिव लिंग ने रावल को भोगमूर्ति व नागताला सौंपा। मंदिर के वेदपाठियों ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ भगवान केदारनाथ की भोगमूर्तियों को छह माह की शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए ओंकारेश्वर मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया। इस मौके पर रविग्राम के पंथेर पुजारी ने केदारनाथ से लाया गया उदक जल और भस्म को भक्तों को प्रसाद रूप में वितरित की।

रावल भीमाशंकर लिंग ने धारण किया स्वर्ण मुकुट
परंपरानुसार शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए बाबा केदार की डोली के ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होने के बाद भोगमूर्ति के सिर पर विराजमान स्वर्ण मुकुट को उतार दिया गया। विधि-विधान के साथ इस स्वर्ण मुकुट को केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग ने धारण किया। अब शीतकाल के छह माह तक बोलंदा केदार के रूप में रावल अपने गृह क्षेत्र कर्नाटक सहित देश के विभिन्न राज्यों का भ्रमण कर केदारनाथ की महिमा का प्रचार-प्रसार करेंगे। साथ ही श्रद्धालुओं को यात्राकाल में बाबा केदार के दर्शनों लिए आमंत्रित करेंगे।

सेना के जवानों के साथ पुलिस को किया सम्मानित
भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर आगमन पर ओंकारेश्वर मंदिर में पंचगाईं हक-हकूकधारी समिति ने केदार महोत्सव का आयोजन किया। इस मौके पर केदारनाथ यात्रा के बेहतर संचालन के लिए तहसीलदार दीवान सिंह राणा को सम्मानित किया गया। साथ ही यात्रा में डोली को धाम ले जाने व वापस शीतकालीन गद्दी स्थल लाने में सहयोग करने वाले हक-हकूकधारियों, सेना के जवानों, पुलिस और महिला मंगल दल व भजन कीर्तन मंडलियों को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed