{"_id":"65bfc7f157670a762903e548","slug":"uttarakhand-news-leopard-killed-four-year-old-boy-in-srinagar-dead-body-found-in-bushes-2024-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: श्रीनगर में चार साल के मासूम को आंगन से उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: श्रीनगर में चार साल के मासूम को आंगन से उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों में मिला शव
Sun, 04 Feb 2024 10:55 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 04 Feb 2024 10:55 PM IST
सार
Uttarakhand News: बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था। परिजन भी वहां मौजूद थे। इसी दौरान एक गुलदार वहां पहुंचा और अयान पर झपट पड़ा। इससे पहले कि परिजन कुछ समझ पाते गुलदार अयान को उठाकर ले गया।
विज्ञापन
गुलदार का हमला
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
उत्तराखंड में श्रीनगर के ग्रास हाउस रोड पर गुलदार ने एक चार साल के बच्चे को अपना निवाला बना लिया। बच्चे का शव घर से कुछ दूर झाड़ियों से बरामद हुआ। इसके बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, श्रीनगर के रहने वाले सलामुद्दीन का छोटा बेटा अयान अंसारी(4) रविवार रात करीब नौ बजे घर के आंगन में खेल रहा था। परिजन भी वहां मौजूद थे। इसी दौरान एक गुलदार वहां पहुंचा और अयान पर झपट पड़ा। इससे पहले कि परिजन कुछ समझ पाते गुलदार अयान को उठाकर ले गया। परिजन और अन्य लोग उसके पीछे दौड़े, लेकिन तब तक गुलदार गायब हो चुका था। घर से करीब 20 मीटर दूर अयान का खून से लथपथ शव मिला।
विज्ञापन
Pauri: गोशाला के समीप खेल रहे थे बच्चे, झाड़ी में घात लगाए बैठे गुलदार ने 11 साल के बच्चे को बनाया निवाला
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हालांकि खबर लिखे जाने तक वन विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था। अयान के पिता सलामुद्दीन वेल्डिंग का काम करते हैं। घर में उनकी पत्नी, छह साल की बड़ी बेटी और चार साल का बेटा अयान रहते थे।