{"_id":"5f759109f3e9b828d417139e","slug":"uttarakhand-news-leopard-killed-a-child-in-pauri-khirsu","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: पौड़ी के खिर्सू में गुलदार ने बनाया बच्चे को अपना शिकार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: पौड़ी के खिर्सू में गुलदार ने बनाया बच्चे को अपना शिकार, मौत
Thu, 01 Oct 2020 01:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 01 Oct 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पौड़ी जिले के विकासखंड खिर्सू के सिंगोरी ग्राम पंचायत में गुलदार ने एक बच्चे को निवाला बना लिया। बच्चा गांव में समीप जंगल में गाय चराने गया था। जहां घात लगाए बैठे गुलदार ने बच्चे पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
गुलदार के हमले से साथ आए तीन छोटे-छोटे बच्चे गांव की ओर भागे। उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों के पहुंचने तक गुलदार ने उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया था। घायल को जिला हॉस्पिटल पौड़ी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
नहीं चला बाजावाला में आए दो गुलदारों का पता
देहरादून के बाजावाला में गुलदारों को पकड़ने के लिए वनकर्मियों की कई टीमें पूरी रात जंगल की खाक छानती रहीं। गुलदारों का पकड़ने के लिए लगाए गए तीन पिंजरों के आसपास वनकर्मी पहरा देते रहे, लेकिन गुलदार पकड़ में नहीं आए। वन विभाग ने ग्रामीणों को शाम ढलने के बाद जंगल की ओर ना जाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
बाजावाला गांव और आस-पास दो गुलदार देखे गए थे। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गुलदारों को पकड़ने के लिए वन क्षेत्राधिकारी एमएम बिजलवान की अगुवाई में कई टीमें पूरी रात क्षेत्र में डटी रहीं। लेकिन गुलदारों का कुछ पता नहीं चला।
प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान का कहना है कि गुलदारों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एफआरआई के जंगल में कई गुलदार हैं। ये गुलदार शिकार के चक्कर में बाजावाला व आसपास के इलाकों में चले जाते हैं।