फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Labor Minister Harak Singh angry over surprise farewell to Workers Welfare Board president post

उत्तराखंड : अध्यक्ष पद से औचक विदाई पर श्रम मंत्री हरक सिंह नाराज, आज आ सकते हैं देहरादून

Thu, 22 Oct 2020 12:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 22 Oct 2020 12:51 PM IST
सार

  • एक साल के सेवा विस्तार की आस लगाए हुए थे हरक सिंह
  • मोबाइल फोन किए बंद, आज आ सकते हैं देहरादून

विज्ञापन
Uttarakhand news: Labor Minister Harak Singh angry over surprise farewell to Workers Welfare Board president post
हरक सिंह - फोटो : File Photo

विस्तार

भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद से विदाई के बाद श्रम मंत्री हरक सिंह रावत ने चुप्पी साध ली है। इसे उनकी नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


उत्तराखंड: भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन, अध्यक्ष पद से वन मंत्री हरक सिंह बाहर
विज्ञापन


बुधवार को दिन भर उनके दोनों फोन नंबर बंद रहे। बोर्ड की सचिव दमयंती के मामले में शासन के बदले रुख को लेकर यही चर्चा रही कि हरक सिंह ने शासन से अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रम मंत्री हरक सिंह प्रदेश के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। 2017 में कर्मकार कल्याण बोर्ड में उनकी ताजपोशी को भी उनके रुतबे और सरकार में पैठ के रूप में देखा गया था। इसके बाद बोर्ड के सचिव पद के रूप में दमयंती की तैनाती भी उनके इसी रुतबे का परिणाम माना गया। 

उन्होंने कई आरोप भी झेले

बोर्ड के पिछले तीन साल के कार्यकाल में हरक सिंह अपने इस रुतबे के चलते कई आरोपों को दरकिनार करते रहे। बोर्ड सचिव पर भी आरोप लगे और घटिया साइकिलों को बांटने सहित अन्य कई आरोप भी उन्होंने झेले। 

ऐसे में जितने मुुखर होकर वह बोर्ड के अध्यक्ष बनाते समय हुए थे, तीन साल बाद उतनी ही खामोशी से उनकी पद से विदाई भी हुई। सूत्रों के मुताबिक हरक सिंह को यह भनक भी नहीं लगी कि बोर्ड का पुनर्गठन किया जा रहा है। वह मान रहे थे कि उन्हें एक साल का सेवा विस्तार दिया जा रहा है। 

बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर हरक सिंह नाराज हैं। हालांकि सियासी समझदारी के चलते अभी तक हरक ने इस पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को हरक सिंह देहरादून में ही होंगे। ऐसे में गुरुवार को इस मामले का एक और रुख खुलकर सामने आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed