फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Restructuring of Building and Other Construction Workers Welfare Board Today

उत्तराखंड: भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन, अध्यक्ष पद से वन मंत्री हरक सिंह बाहर

Wed, 21 Oct 2020 10:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 21 Oct 2020 10:29 PM IST
सार

  • अध्यक्ष पद से वन मंत्री हरक सिंह बाहर, सचिव दमयंती की कुर्सी बची, सत्याल की वापसी 
  • बोर्ड का कार्यकाल पूरा होने पर शासन ने उठाया कदम

विज्ञापन
Uttarakhand: Restructuring of Building and Other Construction Workers Welfare Board Today
हरक सिंह रावत - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तराखंड शासन ने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन कर दिया है। पुनर्गठन के बाद श्रम मंत्री हरक सिंह रावत अध्यक्ष पद पर नहीं रहेंगे। उनके स्थान पर शमशेर सिंह सत्याल अध्यक्ष का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

विज्ञापन


सत्याल वर्तमान में उत्तराखंड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष हैं।  वहीं, दमयंती की कुर्सी जरूर बच गई है। इसके लिए श्रम विभाग को संशोधित अधिसूचना जारी की। जिसमें कहा गया कि बुधवार को जारी अधिसूचना में बोर्ड के सचिव पद पर प्रमुख सचिव/सचिव श्रम गलती से अंकित हो गया, जिसे निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


श्रम सचिव हरबंस सिंह चुुघ के मुताबिक बोर्ड का कार्यकाल तीन साल के लिए होता है, जो सितंबर में पूरा हो गया था। इसी को देखते हुए बोर्ड के पुनर्गठन का प्रस्ताव तैयार किया गया। बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में 2017 में श्रम मंत्री हरक सिंह को तैनात किया गया था। अब उनकी जगह शमशेर सिंह सत्याल की तैनाती की गई है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड का अब यह होगा ढांचा
अध्यक्ष : तीन साल के लिए शमशेर सिंह सत्याल।
सचिव : पहले प्रमुख सचिव, सचिव श्रम विभाग को यह पद दिया गया था। बृहस्पतिवार को श्रम सचिव ने बताया कि इस पद पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। दमयंती इस पद पर बनी रहेंगी।
सदस्य : केंद्र सरकार की ओर से नामित।

राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले तीन सदस्य

1. प्रमुख सचिव या सचिव वित्त या उनकी ओर से नामित सदस्य।
2. प्रमुख सचिव या सचिव न्याय या उनकी ओर से नामित सदस्य।
3. मुख्य निरीक्षक, कर्मकार कल्याण बोर्ड।

बोर्ड सचिव को पहले बाहर का रास्ता दिखाया, फिर वापस लाए
शासन के अधिकारी भले ही इसे बोर्ड का पुनर्गठन का सामान्य कदम बता रहे हों, लेकिन जिस तरह से बोर्ड सचिव दमयंती की वापसी हुई है, उससे मंत्री और सरकार के बीच खींचतान से इनकार भी नहीं किया जा रहा है। शासन की ओर से जारी अधिसूचना में पहले बोर्ड सचिव का दायित्व श्रम विभाग के प्रमुख सचिव या फिर सचिव को सौंपा गया था। बाद में बताया गया कि सचिव पद पर दमयंती बनी रहेंगी। दमयंती को सचिव पद पर श्रम मंत्री हरक सिंह ही लेकर आए थे। मूल रूप से शिक्षा विभाग में तैनात दमयंती रावत इस समय प्रतिनियुक्ति पर बोर्ड सचिव के पद पर हैं। 

सेवा विस्तार देने का भी था प्रस्ताव
बोर्ड का तीन साल का कार्यकाल समाप्त हो गया था। शासन के पास एक साल की सेवा के विस्तार का प्रस्ताव भेजा गया था। लेकिन इस प्रस्ताव को दरकिनार कर बोर्ड के पुनर्गठन के प्रस्ताव को लाया गया। सूत्रों का यह भी कहना है कि तीन साल पहले शमशेर सिंह सत्याल बोर्ड के अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए जी जान लगा चुके थे। उस समय हरक सिंह को अध्यक्ष बना दिया गया था।

सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन किया गया है। बोर्ड के सचिव को लेकर कोई बदलाव नहीं हुआ है। भूलवश पुराने प्रस्ताव पर आदेश जारी हुआ। इसका अलग से संशोधन जारी किया जा रहा है।
- हरबंस सिंह चुघ, सचिव, श्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed