फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: kisan andolan and corona bad effect on new year celebration, hotel booking in nainital is very low

नैनीताल में थर्टी फर्स्ट पर भारी कोरोना और किसान आंदोलन, नए साल में बुकिंग न्यूनतम

Sat, 12 Dec 2020 08:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal चंद्रेश पांडे, अमर उजाला, नैनीताल
चंद्रेश पांडे, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 12 Dec 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: kisan andolan and corona bad effect on new year celebration, hotel booking in nainital is very low
nainital - फोटो : amar ujala

राजधानी दिल्ली और इसके आसपास बढ़ता कोरोना संक्रमण और किसान आंदोलन दोनों ही नैनीताल और इसके आसपास के पर्यटक स्थलों में क्रिसमस और नए साल के जश्न पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। क्रिसमस के मौके पर तो होटलों को हल्की फुल्की बुकिंग मिली हैं, लेकिन नए साल के लिए अभी तक होटलों को गिनी चुनी ही बुकिंग मिली हैं। ऐसे में पर्यटन कारोबारी मायूस हैं।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले वर्षों तक नैनीताल और इसके आसपास के पर्यटक स्थलों में क्रिसमस और नए साल के मौके पर देशी विदेशी सैलानियों की इतनी भीड़ रहती थी कि सड़कों पर वाहन रेंगने लगते थे, पार्किंग स्थल समय से पहले पैक हो जाते थे, जगह जगह जाम लगने के साथ ही होटलों में नो इंट्री और पैक जैसे बोर्ड लटक जाते थे। लेकिन इस बार स्थितियां इसके एकदम उलट हैं।
विज्ञापन


नैनीताल और आसपास होटलों को क्रिसमस पर तो बुकिंग मिली हैं लेकिन थर्टी फर्स्ट के लिए बुकिंग नाममात्र की हैं। होटल कारोबारियों की मानें तो राजधानी में कोरोना संक्रमण के बढ़ने के साथ ही दिल्ली समेत कई प्रांतों में किसान आंदोलन के चलते लोगों ने अपने प्रस्तावित टूर निरस्त कर दिए हैं। ऐसे में कोरोना और किसान आंदोलन नैनीताल और आसपास के पर्यटन व्यवसाय पर भारी पड़ता नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ बुकिंग क्रिसमस की

- इस बार कोरोना के कारण थर्टी फर्स्ट के मौके पर होटलों में बुकिंग नहीं हैं, हां कुछ बुकिंग क्रिसमस की मिली हैं। - दिनेश साह, अध्यक्ष नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन

- नए साल के मौके पर इस बार होटल में कोई विशेष कार्यक्रम/पैकेज नहीं रखे हैं, क्योंकि कोरोना संक्रमण के कारण नए साल में होटल में बुकिंग नहीं हुई हैं। - नरेश गुप्ता, प्रबंधक होटल मन्नू महारानी नैनीताल

- किसान आंदोलन के कारण दिल्ली और आसपास के लोग बाहर निकलने के मूड में नहीं हैं। इंट्री प्वाइंट पर कोरोना चेकिंग भी सैलानियों की राह में बाधा बन रही है। - प्रवीण शर्मा, होटल कारोबारी

- इस बार कोरोना, किसान आंदोलन के कारण सैलानी नहीं आ रहे हैं। वहीं थर्टी फर्स्ट वर्किंग डे पर पड़ रहा है। भीमताल और आसपास भी होटलों में अभी तक कोई खास बुकिंग नहीं है। - विनोद गुणवंत, अध्यक्ष ग्रेटर भीमताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन भीमताल

- इस बार नैनीताल में नए साल पर सैलानियों की ओर से एडवांस बुकिंग नहीं कराई गई है। इसका असर पर्यटन व्यवसाय पर पड़ेगा। - आलोक साह, पीआरओ होटल एंड रेस्टोरेंट नैनीताल

माल रोड में न लाइटिंग होगी, न सुनने को मिलेगा संगीत

थर्टी फर्स्ट के मौके पर इस बार नैनीताल की माल रोड में न तो लाइटिंग होगी और न ही संगीत सुनने को मिलेगा। बता दें कि वर्ष 2018 तक होटल एसोसिएशन थर्टी फर्स्ट के मौके पर संगीत का कार्यक्रम आयोजित करता था। लाइटिंग और संगीत के बीच नैनीताल आने वाले सैलानी देर रात तक माल रोड में थिरकते नजर आते थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश साह का कहना है कि इस बार होटल एसोसिएशन ने कोरोना के चलते यह कार्यक्रम न करने का फैसला लिया है। बता दें कि पिछले साल जिला प्रशासन से मतभेद के कारण माल रोड में लाइटिंग और संगीत का आयोजन नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed