फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news Kedarnath Reconstruction negligent agency will not get work in any department

Kedarnath: कोताही बरतने वाली एजेंसी को किसी भी विभाग में नहीं मिलेगा काम, सीएस ने सचिवों को लिखा पत्र

Thu, 07 Dec 2023 10:28 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Dec 2023 10:28 PM IST
सार

एजेंसी को केदारनाथ पुनर्निर्माण परियोजना के तहत कार्य आवंटित किए गए थे। प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल इस परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए सभी विभागों और अधिकारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर कार्य करने के निर्देश हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand news Kedarnath Reconstruction negligent agency will not get work in any department
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

केदारनाथ पुनर्निर्माण परियोजना के कार्यों में कोताही बरतने वाली कार्यदायी एजेंसी मैसर्स सत्य साईं बिल्डर्स एंड कांट्रेक्टर्स को सरकार के अन्य विभागों में भी काम नहीं मिलेगा। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों व सचिवों को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि एजेंसी को लोनिवि के कार्यों की निविदा प्रक्रिया में शामिल होने से रोका गया है। यह प्रतिबंध एजेंसी पर पूरे एक साल के लिए है।

विज्ञापन


एजेंसी को केदारनाथ पुनर्निर्माण परियोजना के तहत कार्य आवंटित किए गए थे। प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल इस परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए सभी विभागों और अधिकारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर कार्य करने के निर्देश हैं। मुख्य सचिव खुद इस परियोजना की निरंतर मॉनिटरिंग करते हैं। एजेंसी को एक फरवरी 2021 से चार दिसंबर 2022 की अवधि के दौरान उसे आवंटित कार्यों को पूरा करना था। लेकिन लोनिवि के अधिकारियों के बार-बार निर्देश के बावजूद एजेंसी ने कार्यों को पूरा नहीं किया।
विज्ञापन


Uttarakhand: हाईकोर्ट में तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति की विशेष अपील याचिका खारिज, जानें क्या हैं मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि एजेंसी को कार्यों की प्रगति बढ़ाने के लिए कई बार लिखित और मौखिक निर्देश दिए गए। लेकिन उसने गंभीरता नहं बरती। परियोजना के कार्य में बरती गई गंभीर शिथिलता के आलोक में मुख्य अभियंता स्तर एक ने आठ अगस्त 2023 को लोनिवि के अधीन निर्माण कार्यों की निविदा डालने के लिए एक वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया। मुख्य सचिव ने उनके आदेश के हवालमैंे से सभी उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed