{"_id":"61ceca058fa6122a4a71ff73","slug":"uttarakhand-news-junior-engineers-secretariat-march-angry-protesters-climbed-on-water-tank","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: सचिवालय कूच करने जा रहे कनिष्ठ अभियंताओं को रोका, गुस्साएं प्रदर्शनकारी पानी की टंकी पर चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: सचिवालय कूच करने जा रहे कनिष्ठ अभियंताओं को रोका, गुस्साएं प्रदर्शनकारी पानी की टंकी पर चढ़े
Fri, 31 Dec 2021 02:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 31 Dec 2021 02:48 PM IST
सार
अपनी मांगों के समर्थन में लोक निर्माण विभाग में संविदा पर कार्यरत कनिष्ठ अभियंताओं ने शुक्रवार को सचिवालय कूच किया।
विज्ञापन
protest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोक निर्माण विभाग में विभागीय संविदा पर कार्यरत कनिष्ठ अभियंताओं ने राजधानी देहरादून में सचिवालय कूच किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस व संविदा पर कार्यरत कनिष्ठ अभियंताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन
पुलिस और प्रशासन के हाथ पैर फूल गए
अभियंताओं को गिरफ्तार कर ले जा रहे पुलिस वाहन के साथ पीडब्ल्यूडी कर्मी लेट गए। वहीं दो प्रदर्शनकारी पानी की टंकी पर चढ़ गए। जिसके बाद कुछ प्रदर्शनकारी कनिष्ठ अभियंता संविदा कर्मचारी पानी की टंकी के नीचे खड़े होकर प्रदर्शन करने लगे। यह देख पुलिस और प्रशासन के हाथ पैर फूल गए।
विज्ञापन
एकता विहार में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं कनिष्ठ अभियंता
अपनी मांगों के समर्थन में लोनिवि में संविदा पर कार्यरत कनिष्ठ अभियंताओं ने शुक्रवार को सचिवालय कूच किया। प्रांतीय अध्यक्ष सूरज डोभाल ने बताया कि लोनिवि में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता 16 नवंबर से एकता विहार में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया
20 दिसंबर को सचिवालय कूच के दौरान विभागीय मंत्री सतपाल महाराज ने उन्हें 24 दिसंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में उनका मामला लाए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक उनके मामले में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। अपनी मांगों केे मनवाने के लिए अब प्रदेश में कार्यरत कनिष्ठ अभियंताओं ने सचिवालय कूच किया।