{"_id":"60cda9bf8ebc3ea3804db455","slug":"uttarakhand-news-jija-sexually-molest-girl-girl-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जीजा करता था दुष्कर्म, साली ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उत्तराखंड : वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जीजा करता था दुष्कर्म, साली ने जहर खाकर जान दी
Sat, 19 Jun 2021 02:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 19 Jun 2021 02:27 PM IST
सार
आरोप है कि जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसका मुंह बंद करा दिया।
विज्ञापन
युवती ने जहर खाकर जान दे दी
- फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
जीजा की प्रताड़ना से त्रस्त युवती ने जहर खाकर जान दे दी है। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जीजा उसके साथ दुष्कर्म करता था। मृतका की मां की तहरीर पर आईटीआई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
आईटीआई थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती का विवाह नौ साल पहले प्रतापपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम गढ़ीगंज निवासी युवक के साथ हुआ था। कुछ माह पहले उसकी छोटी बहन उससे मिलने उसकी ससुराल गई थी। आरोप है कि जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली।
विज्ञापन
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसका मुंह बंद करा दिया। तब से युवती काफी तनाव में थी। इस दौरान कई जगहों से उसके रिश्ते भी आए लेकिन जीजा ने दबाव डालकर हर बार उसका रिश्ता तुड़वा दिया।
विज्ञापन
गुरुवार देर शाम युवती ने अपने घर पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर एसआई नीलम मेहता ने युवती के शव का पंचनामा भरा।
मृतका की मां की तहरीर पर आईटीआई पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विद्यादत्त जोशी ने बताया कि आरोपी अभी फरार है।