{"_id":"5fdda96a49393060f67a4861","slug":"uttarakhand-news-ips-neeru-garg-and-yogendra-rawat-take-their-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : नीरू गर्ग और योगेंद्र रावत ने संभाला कार्यभार, सामने रखीं अपनी प्राथमिकताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : नीरू गर्ग और योगेंद्र रावत ने संभाला कार्यभार, सामने रखीं अपनी प्राथमिकताएं
Sat, 19 Dec 2020 01:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 19 Dec 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
डीआईजी गढ़वाल नीरू गर्ग और दून के नए एसएसपी योगेंद्र रावत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईजी गढ़वाल नीरू गर्ग और दून के नए एसएसपी योगेंद्र रावत ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने अपनी प्राथमिकताएं भी सामने रखीं। डीआईजी बोलीं महिला अपराध पर सख्ती से पेश आया जाएगा। वहीं नए एसएसपी ने साइबर अपराध के बदलते ट्रेंड को बड़ी चुनौती मानते हुए पुलिस को अपडेट करने को प्राथमिकता बताया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को डीआईजी गढ़वाल अभिनव कुमार के स्थान नीरू गर्ग को नई डीआईजी गढ़वाल बनाया गया था। डीआईजी अरुण मोहन जोशी के स्थान पर एसएसपी टिहरी रहे योगेंद्र सिंह रावत को दून का नया एसएसपी बनाया गया है। शुक्रवार को डीआईजी नीरू गर्ग और नए एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। डीआईजी नीरू गर्ग ने पुलिस कर्मियों से अपील की कि वह जनता के साथ शालीनता से पेश आएं। किसी को भी अभद्रता की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
नए एसएसपी योगेंद्र यादव ने कहा कि वर्तमान में अपराध का तरीका लगातार बदल रहा है। अब नए नए तरीकों से आसानी से साइबर ठगी हो रही है। साइबर ठगी के बदलते ट्रेंड के हिसाब से पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित कर उसे रोका जाएगा। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति भी चुनौती है।
विज्ञापन
जमीन धोखाधड़ी और दून में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए भी उन्होंने उचित कार्ययोजना तैयार करने की बात कही। दून में लगातार ट्रैफिक का दबाब बढ़ता जा रहा है, यातायात को दुरस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं से मीटिंग कर उचित कार्ययोजना बनाई जाएगी। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने एसपी सिटी, एसपी देहात के साथ ही सभी सीओ थाना प्रभारियों के साथ बैठक की और अपनी प्राथमिकताएं उनके सामने रखीं।