{"_id":"675331c54f30f1a1020c24cf","slug":"uttarakhand-news-international-conference-on-migrants-will-be-held-on-12-january-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: 12 जनवरी को सशक्त उत्तराखंड में प्रवासियों की भूमिका थीम पर होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: 12 जनवरी को सशक्त उत्तराखंड में प्रवासियों की भूमिका थीम पर होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, तैयारी शुरू
Fri, 06 Dec 2024 10:49 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 06 Dec 2024 10:49 PM IST
सार
सीएस ने सम्मेलन में विनिर्माण, ऊर्जा क्षेत्र, स्टार्ट-अप आदि में निवेश के संभावनाओं और पर्यटन, कृषि, बागवानी, ग्राम्य विकास, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, हेल्थ केयर, आयुष, योगा आदि पर विचार मंथन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में सशक्त उत्तराखंड में प्रवासियों की भूमिका थीम पर 12 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन होगा। प्रदेश सरकार ने सम्मेलन की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी सचिवों से एक सप्ताह में सम्मेलन की कार्ययोजना तय करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सचिवालय में बैठक में सीएस ने सम्मेलन में विनिर्माण, ऊर्जा क्षेत्र, स्टार्ट-अप आदि में निवेश के संभावनाओं और पर्यटन, कृषि, बागवानी, ग्राम्य विकास, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, हेल्थ केयर, आयुष, योगा आदि पर विचार मंथन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इन सत्रों में विषय विशेषज्ञों एवं अधिकारियों के साथ ही अतिथि प्रवासियों को भी वक्ताओं के रूप में शामिल करने को कहा।
विज्ञापन
Uttarakhand: इस साल GST संग्रहण में 12.19 प्रतिशत की बढ़ोतरी, उत्तराखंड का देश में 13वां स्थान
विज्ञापन
कहा कि प्रत्येक सत्र के लिए संबंधित विभाग के सचिव को नोडल अधिकारी बनाया जाए। डीएम और एसएसपी देहरादून को शहर एवं आयोजन स्थल की स्वच्छता, पार्किंग व्यवस्था, विदेश से आने वाले प्रवासी अतिथियों के स्वागत-सत्कार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव मीनाक्षी सुंदरम, सचिन कुर्वे, विनोद कुमार सुमन सहित सभी विभागों के सचिव, अपर सचिव एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।