फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: inhuman treatment with teenager maid working in house, marks of beating, cut her hair

उत्तराखंड: घर में काम करने वाली किशोरी से अमानवीय व्यवहार, मारपीट के निशान, सिर के बाल भी काटे

Fri, 24 Dec 2021 02:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 24 Dec 2021 02:23 PM IST
सार

ज्वालापुर क्षेत्र की हरिलोक कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में फोन करके जानकारी दी कि उनके पड़ोसी के यहां काम करने वाली किशोरी उनके घर आई थी और अपने साथ हुुई घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
Uttarakhand News: inhuman treatment with teenager maid working in house, marks of beating, cut her hair
किशोरी के हाथों, पैर और मुंह पर जख्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ से घर का काम करने के लिए लाई गई किशोरी के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। मकान मालकिन ने मारपीट करते हुए किशोरी के बाल भी काट दिए। उसके हाथों पर पैरों पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने मकान मालकिन को हिरासत में लेकर किशोरी को पुलिस अभिरक्षा में रखा है। मामले में पुलिस ने बाल श्रम कानून समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसआई ज्वालापुर नितेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने एसआई सद्दाम शेख की तरफ से मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


किशोरी के हाथों, पैर और मुंह पर जख्म थे और खून बह रहा था
ज्वालापुर क्षेत्र की हरिलोक कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में फोन करके जानकारी दी कि उनके पड़ोसी के यहां काम करने वाली किशोरी गुरुवार की शाम को उनके घर आई थी। किशोरी ने बताया कि वह लखनऊ की रहने वाली है। किशोरी ने अपने साथ हुुई घटना की जानकारी दी। किशोरी ने बताया कि मकान मालकिन ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और बाल भी काट दिए। पड़ोसी ने देखा तो किशोरी के हाथों, पैर और मुंह पर जख्म थे और खून बह रहा था। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस एसआई सद्दाम शेख महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। किशोरी को अपनी सुरक्षा में लिया। वहीं घर में मौजूद महिला ने पुलिस पर रौब गालिब करना चाहा। जिसके बाद पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले कोतवाली ले आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे मामले की गहनता से जांच

पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि महिला लखनऊ की रहने वाली है। वह दो साल पहले किशोरी को अपने साथ लाई थी। किशोरी के माता-पिता नहीं हैं। उसके चाचा ने ही उसे यहां भेजा था। डरी सहमी किशोरी ने आपबीती पुलिस के समक्ष बया की है। 

कोतवाली प्रभारी चंद्रचंद्राकर नैथानी ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। किशोरी के शरीर पर चोटों के निशान हैं। उसकी सही उम्र के संबंध में भी जानकारी जुटा रहे हैं। उसके चाचा से संपर्क किया जा रहा है। यदि किशोरी की उम्र कम पाई जाती है बालश्रम के तहत कार्रवाई होगी।

उन्होंने बताया कि फिलहाल किशोरी कोतवाली की बाल कल्याण अधिकारी एसआई पूजा पांडे की अभिरक्षा में है। मासूम को बेरहमी से पीटने के मामले के पीछे उस पर चोरी करने का आरोप लगाया जा रहा है। लेकिन पुलिस को यह बात हजम नहीं हो रही है। क्योंकि मासूम जब उन्हीं के ही घर में रहती थी फिर भला चोरी क्यों करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed