{"_id":"5fd443328ebc3e3e8205d1f4","slug":"uttarakhand-news-if-is-of-doing-target-achieved-uttarakhand-will-get-extra-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : लक्ष्य पूरा हुआ तो राज्य को मिलेगा 4600 करोड़ का अतिरिक्त ऋण, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : लक्ष्य पूरा हुआ तो राज्य को मिलेगा 4600 करोड़ का अतिरिक्त ऋण, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
Sat, 12 Dec 2020 09:54 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 12 Dec 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इज आफ डुईंग बिजनेस के लक्ष्य को हासिल करने से उत्तराखंड को सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का दो प्रतिशत यानी 4600 करोड़ का अतिरिक्त ऋण मिलेगा। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने संबंधित विभागों को 30 दिसंबर तक लक्ष्य के अनुसार सुधार कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को सचिवालय में मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने इज ऑफ डुईंग बिजनेस के तहत निर्धारित कार्य और सकल राज्य घरेलू उत्पाद का अतिरिक्त दो प्रतिशत ऋण सुविधा के लिए विभागों के साथ बैठक की। जिसमें उद्योग, राजस्व विभाग, शहरी विकास, पंजीकरण विभाग, वित्त विभाग, श्रम विभाग, वन विभाग, खनन विभाग, खाद्य आपूर्ति विभागों को तेजी से इज ऑफ डुईंग बिजनेस में सुधार कार्यों को समय पर पूरा करने निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
उन्होंने वन नेशन वन राशन कार्ड, ऊर्जा सेक्टर में सुधार, नवीनीकरण की आवश्यकता में सुधार, जिला स्तर पर इज ऑफ डुईंग बिजनेस के कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने वन नेशन वन राशन कार्ड योजना में शत प्रतिशत आधार कार्ड सीडिंग प्रक्रिया को 15 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से पूरा करने को कहा है। अभी तक 99 प्रतिशत राशन कार्डों की आधार सीडिंग हो चुकी है। वन भूमि का प्रमाणपत्र, ई-मॉड्यूल डेवलपमेंट में शीघ्र सुधार करने के भी निर्देश दिए। टेंडर प्रक्रिया में शिकायत का समय पर समाधान किया जाए। इसके लिए सचिव समिति के स्तर पर चर्चा कर शिकायतों का समाधान करें।
मुख्य सचिव ने ईज ऑफ डुईंग बिजनेस में लक्षित सुधार लाने और जीएसडीपी का दो प्रतिशत अतिरिक्त ऋण धनराशि का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रत्येक 15 दिन में बैठक की जाए। 30 दिसंबर तक लक्ष्य हासिल करने पर राज्य को दो प्रतिशत के रूप में 4600 करोड़ का अतिरिक्त ऋण का लाभ मिलेगा।
बैठक में सचिव वित्त सौजन्या, सचिन कुर्वे, आयुक्त उद्योग एसए मुरुगेशन, अपर सचिव विनोद सुमन, आलोक कुमार पांडेय, प्रताप शाह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।