{"_id":"66157c42dfc60afeb10dee33","slug":"uttarakhand-news-iceberg-broke-on-gaurikund-kedarnath-walking-route-road-closed-2024-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर हिमखंड टूटा, 100 मीटर क्षेत्र में फैली टनों बर्फ, रास्ता बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर हिमखंड टूटा, 100 मीटर क्षेत्र में फैली टनों बर्फ, रास्ता बंद
Tue, 09 Apr 2024 11:07 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:07 PM IST
सार
Uttarakhand News: हिमखंड टूटने की रफ्तार इतनी तेज थी कि बर्फ रास्ते को पार कर कुछ ही देर में गहरी खाई तक पहुंच गई।
विज्ञापन
गौरीकुंड केदारनाथ मार्ग पर हिमखंड टूटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर कुबेर गदेरे में हिमखंड टूटने से रास्ता बंद हो गया। रास्ते में लगभग 100 मीटर क्षेत्र में टनों बर्फ फैलने से इसे साफ करने में चार से पांच दिन लग सकते हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को पैदल मार्ग पर कुबेर गदेरे पर पसरे हिमखंड का ऊपरी हिस्सा भरभराकर ढह गया, जिससे टनों बर्फ रास्ते के 100 मीटर चौड़ाई वाले हिस्से में फैल गई। हिमखंड टूटने की रफ्तार इतनी तेज थी कि बर्फ रास्ते को पार कर कुछ ही देर में गहरी खाई तक पहुंच गई। गनीमत रही कि इस दौरान पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों की आवाजाही नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
Rishikesh News: नहाते समय गंगा में डूबा दोस्त के साथ लखनऊ से घूमने आया इंजीनियर, नहीं लगा कोई सुराग
विज्ञापन
Trending Videos
पैदल मार्ग पर टीएफटी, भैरव गदेरा, कुबेर गदेरा, हथनी गदेरा सहित छह स्थानों पर हिमखंड जोन है, जहां पर बर्फ काटकर रास्ता बनाया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण ने बताया, हिमस्खलन की घटना के दौरान रास्ते में दोनों तरफ से कोई आवाजाही नहीं थी। अगले चार-पांच दिन में प्रभावित हिस्से की बर्फ हटा दी जाएगी।