फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Honorarium of teachers and staff of Kasturba Gandhi Girls Hostel will increase

उत्तराखंड: कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास के शिक्षकों-कर्मियों के लिए अच्छी खबर, अब बढ़ेगा मानदेय

Mon, 18 Sep 2023 07:00 PM IST
अलका त्यागी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 18 Sep 2023 07:00 PM IST
सार

इन छात्रावासों में अल्पकालिक शिक्षकों का मानदेय दो से पांच हजार रुपये तक बढ़ सकता है। प्रदेश में 40 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास और 13 नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News Honorarium of teachers and staff of Kasturba Gandhi Girls Hostel will increase
रुपये - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

उत्तराखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास और नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास के चार सौ से अधिक शिक्षकों एवं कर्मचारियों का मानदेय बढ़ेगा। समग्र शिक्षा की कार्यकारिणी समिति की बैठक में शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, इन छात्रावासों में अल्पकालिक शिक्षकों का मानदेय दो से पांच हजार रुपये तक बढ़ सकता है। प्रदेश में 40 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास और 13 नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास हैं। हर छात्रावास में अल्पकालिक शिक्षकों के साथ ही वार्डन, लेखाकार एवं कुछ अन्य कर्मचारी कार्यरत हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड:  दून से पासपोर्ट, असम का पैन और गोवा से कर ली किसी और के नाम पर पढ़ाई, ऐसे पकड़ में आया शातिर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सभी बहुत कम मानदेय पर कार्यरत हैं और लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। समिति की ओर से जारी कार्यवृत्त के मुताबिक, शिक्षा सचिव एवं समिति के अध्यक्ष रविनाथ रमन की अध्यक्षता में हुई बैठक में मानदेय बढ़ाने की सिफारिश के साथ ही इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए गए।

केंद्र ने तीन छात्रावासों को उच्चीकृत की दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने समग्र शिक्षा के तहत राज्य के तीन छात्रावासों नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय छात्रावास बनियावाला देहरादून, पीठसैंण पौड़ी और गदरपुर ऊधमसिंह नगर को उच्चीकृत करने की मंजूरी दी है।

अब बीईओ को मिलेगा दायित्व

समग्र शिक्षा की कार्यकारिणी समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास और नेताजी सुभाषचंद्र बोस छात्रावास के लिए प्रबंधन एवं क्रय समिति में उप शिक्षा अधिकारी को दिया गया दायित्व अब खंड शिक्षा अधिकारी को दिया जाएगा। बैठक में इसका अनुमोदन किया गया।

आउटसोर्स से रखे जाएंगे कर्मचारी

समग्र शिक्षा की कार्यकारिणी समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि समग्र शिक्षा के तहत वर्तमान एवं भविष्य में खाली होने वाले पदों को आउटसोर्स एजेंसी से भरा जाएगा। बैठक में आउटसोर्स एजेंसी का चयन निविदा के माध्यम से करने का अनुमोदन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed