फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Guldar killed missing Rajendra Mehta of Dungri village, dead body found on ninth day

उत्तराखंड: डुंगरी गांव के लापता राजेंद्र मेहता को गुलदार ने बनाया निवाला, नौवें दिन मिला शव

Mon, 10 Jan 2022 04:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 10 Jan 2022 04:05 PM IST
सार

गांव के युवकों ने सीसीटीवी फुटेज के अनुसार लालघाटी क्षेत्र में खोजबीन की तो सड़क से दो सौ मीटर नीचे एक झाड़ी में राजेंद्र सिंह मेहता का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ मिला।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Guldar killed missing Rajendra Mehta of Dungri village, dead body found on ninth day
राजेंद्र सिंह मेहता - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पिथौरागढ़ में डुंगरी गांव के 55 वर्षीय राजेंद्र सिंह मेहता पुत्र कान सिंह मेहता को गुलदार ने निवाला बना लिया। वह नौ दिन से लापता थे। वह एक जनवरी से लापता था, नौ जनवरी को उनका शव झाड़ियों में मिला।

विज्ञापन

आठ दिन तक लापता थे राजेंद्र सिंह मेहता
राजेंद्र सिंह मेहता लालघाटी में एक दुकान में कई साल से काम करते थे। एक जनवरी को वह दुकान बंद कर रात आठ बजे लालघाटी से अपने घर आ रहे थे। लेकिन जब रात तक वो घर नहीं पहुंचे तो परिजनों में उसकी ढूंढ खोज की। लेकिन आठ दिन तक उनका कोई पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


नौ जनवरी को डुंगरी गांव के युवकों ने सीसीटीवी फुटेज के अनुसार लालघाटी क्षेत्र में खोजबीन की तो शाम साढ़े पांच बजे सड़क से दो सौ मीटर नीचे एक झाड़ी में उनका क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलने पर वन विभाग के वन बीट अधिकारी नवीन चंद्र जोशी, योगेश कुमार और थल थाने के थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय को भेज दिया गया हैं। आज से डेढ़ साल पहले मृतक पर गुलदार ने जानलेवा हमला किया था। तब खेत में काम कर रही महिलाओं के हल्ला कर उनकी जान बचाई थी।राजेंद्र की मौत से उनकी पत्नी बदहवास हैं। वहीं दो बेटे भी सदमे में हैं। लालघाटी क्षेत्र में गुलदार के हमले में राजेंद्र के मौत की खबर से लोगों में दहशत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed