फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: GST evasion caught in 15 forms of Rudrapur

GST Evasion: रुद्रपुर की 15 फर्मों में जीएसटी चोरी पकड़ी, डेढ़ करोड़ से अधिक के घपले का अनुमान

Wed, 27 Jul 2022 01:45 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 Jul 2022 01:45 PM IST
सार

जांच पर करीब 280 स्क्रैप वाहन जैसे कार, बस आदि और 60 से अधिक पुरानी स्कूटर, बाइक और भारी मात्रा में लोहा और प्लास्टिक स्क्रैप पाया।

विज्ञापन
Uttarakhand News: GST evasion caught in 15 forms of Rudrapur
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग की टीमों ने विशेष अभियान चलाते हुए रुद्रपुर में 15 ऐसी फर्में पकड़ी हैं जिन पर डेढ़ करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का अनुमान है। इन सभी फर्मों की जांच की जा रही है। यह ऐसी फर्में हैं जो कि लगातार अपनी जीएसटी रिटर्न शून्य भर रहे थे।

विज्ञापन


मंगलवार को कैलाखेड़ा रुद्रपुर में जीएसटी के 64 अफसर और कर्मचारियों की 14 टीमों ने 15 फर्मों की जांच की। जांच पर करीब 280 स्क्रैप वाहन जैसे कार, बस आदि और 60 से अधिक पुरानी स्कूटर, बाइक और भारी मात्रा में लोहा और प्लास्टिक स्क्रैप पाया। यह फर्में पुराने वाहनों को काटकर उनके पुर्जे बेच रही हैं। 15 में से 11 फर्में पंजीकृत थी और चार फर्में अपंजीकृत पाई गई। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया करीब डेढ़ करोड़ जीएसटी चोरी का अनुमान है। सभी फर्मों की जीएसटी रिटर्न और कर चोरी की गणना की जा रही है। इस जांच अभियान में राज्य कर के साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन


5121 व्यापारियों का हुआ वेरिफिकेशन
मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु के निर्देशों के बाद प्रदेशभर में राज्य कर विभाग की टीमें सात जुलाई से बड़े पैमाने पर शून्य जीएसटी रिटर्न जमा करने वालों की जांच का अभियान चला रही हैं। इस कड़ी में अभी तक 5121 ऐसे व्यापारियों का स्पॉट वेरिफिकेशन किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed