फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Group of dogs attacked a five year old girl going to school in Pauri

Uttarakhand: पौड़ी में दर्दनाक घटना, स्कूल जा रही पांच साल की मासूम पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला

Mon, 31 Jul 2023 09:31 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी/श्रीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी/श्रीनगर Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 31 Jul 2023 09:31 PM IST
सार

रजीना नगर पालिका के नंबर-13 स्कूल में पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान नए बस अड्डे के पास लावारिस कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Uttarakhand News Group of dogs attacked a five year old girl going to school in Pauri
पांच साल की मासूम पर कुत्तों ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कूल जा रही एक पांच साल की बच्ची पर लावारिस कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। एक राहगीर ने मासूम को मुश्किल से बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे श्रीनगर रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने तीन घंटे तक जटिल ऑपरेशन कर किसी तरह उसकी जान बचाई। अभी भी बच्ची की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह साढ़े सात बजे वीरेंद्र बहादुर बूढ़ा की बेटी रजीना नगर पालिका के नंबर-13 स्कूल में पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान नए बस अड्डे के पास लावारिस कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने यह देखा तो कुत्तों पर पत्थर मारकर उन्हें भगाया और बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के बाद श्रीनगर रेफर कर दिया गया। इसके सिर, गले और शरीर पर कुत्तों ने गहरे घाव किए हैं।
विज्ञापन


Dehradun: नामी स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ई-मेल पर मैसेज आने के बाद मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक व सर्जन डॉ. रविंद्र बिष्ट ने उसका ऑपरेशन किया। ऑपरेशन दोपहर डेढ़ बजे शुरू हुआ जो तीन घंटे तक चला। डॉ. बिष्ट ने बताया कि मासूम के गले में बड़े घाव थे। उसे सात से दस दिन तक निगरानी में रखा जाएगा। बच्ची का पिता केदारनाथ में मजदूरी करता है और रविवार को ही पौड़ी आया था। यहां वह अपनी मां नौ महीने के भाई के साथ रह रही थी।

डीएम और पालिकाध्यक्ष ने जाना बच्ची का हाल

घटना की सूचना मिलने के बाद डीएम डाॅ. आशीष चौहान, नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने घायल बच्ची का हाल जाना। डीएम ने बच्ची के बेहतर इलाज का आश्वासन दिया। पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने कहा कि लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो। दूसरी ओर कांग्रेस ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर शहर में लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने की मांग।

एक युवक को भी काटा, पहले भी हो चुकी घटना

सोमवार को ही करीब 10 बजे शहरवासी मनोज रतूड़ी को भी एक कुत्ते ने पैर में काट लिया। युवक ने अस्पताल जाकर रैबिज का इंजेक्शन लगवाया। युवक की हालत अब ठीक है। बता दें कि बीते 21 जुलाई को भी लावारिस कुत्तों ने लोअर बाजार की रहने वाली 9 साल की आसीया बुशरा को घायल कर दिया था। बच्ची लोअर बाजार से अपने घर जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed