फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Threat to Bomb Blast a famous The Presidency International School in Doiwala

Dehradun: नामी स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ई-मेल पर मैसेज आने के बाद मचा हड़कंप

Mon, 31 Jul 2023 08:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 31 Jul 2023 08:55 PM IST
सार

Dehradun News: द प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल भानियावाला को मेल पर धमकी मिली है। विद्यालय के डायरेक्टर मनिंदर एस जुनैजा ने तहरीर देकर इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
Dehradun News Threat to Bomb Blast a famous The Presidency International School in Doiwala
स्कूल में जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र के एक नामी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी स्कूल की मेल पर आई है। स्कूल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सोमवार को बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड टीम ने स्कूल पहुंचकर चेकिंग की। हालांकि, कहीं कोई विस्फोटक नहीं मिला।

विज्ञापन


प्रभारी कोतवाली मुकेश त्यागी ने बताया कि द प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल भानियावाला को मेल पर धमकी मिली है। विद्यालय के डायरेक्टर मनिंदर एस जुनैजा ने तहरीर देकर इसकी जानकारी दी है। डायरेक्टर ने बताया है कि 30 जुलाई रविवार को शाम 5.30 बजे विद्यालय की ईमेल पर एक मैसेज आया।
विज्ञापन


Mussoorie: शौचालय की दीवार कूदकर भागा कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया बंदी, मालरोड से दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद 7.42 बजे एक ओर मैसेज विद्यालय की ईमेल पर आया। जिसमें कहा गया था कि 31 जुलाई सोमवार के दिन विद्यालय को बम से उड़ा देंगे। कोतवाल मुकेश त्यागी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

मेल कहां से आई से इसकी जांच की जा रही है। सोमवार को बम निरोधक दस्ते और डॉग स्कवाड ने भी विद्यालय आकर समूचे विद्यालय की छानबीन की। विद्यालय के मैनेजर दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन की ओर से सतर्कता को बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed