उत्तराखंड: केदारनाथ की तर्ज पर होगा भव्य काशी-दिव्य काशी कार्यक्रम, 252 मंडलों में एलईडी स्क्रीन लगाकर होगा प्रसारण
13 दिसंबर को पूरे प्रदेश के सभी मंडलों में केदारनाथ में जगदगुरु आदि शंकराचार्य की प्रतिमा अनावरण की तरह ही काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को लेकर कार्यक्रम किए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारनाथ की तर्ज अब काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के शुभारंभ का मेगा शो पर उत्तराखंड भाजपा कार्यक्रम करेगी। 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कॉरिडोर का शुभारंभ करेंगे। इस दिन भाजपा पूरे प्रदेश में 252 मंडलों में देवालयों व शिवालयों व प्रमुख मंदिरों के बाहर एलईडी स्क्रीन लगाकर पीएम के कार्यक्रम का प्रचार करेगी।
दिशा-निर्देश जारी
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के मुताबिक, सभी मंडल अध्यक्षों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
13 दिसंबर को पूरे प्रदेश के सभी मंडलों में केदारनाथ में जगदगुरु आदि शंकराचार्य की प्रतिमा अनावरण की तरह ही काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को लेकर कार्यक्रम किए जाएंगे। सभी सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों को इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल होने को कहा गया है।
उत्तराखंड सत्ता संग्राम 2022: पीएम मोदी के दौरे के जवाब में देहरादून आएंगे राहुल गांधी, इस दिन होगी रैली
आज पिथौरागढ़ में होंगे बीएल संतोष
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष मंगलवार को पिथौरागढ़ में होंगे। वहां वह जिले में विधानसभा क्षेत्रों में गठित कोर ग्रुप की बैठकें लेंगे। इन बैठकों में शामिल होने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहेंगे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, 11 दिसंबर से हर विधानसभा के लिए रथ रवाना होंगे। हर विधानसभा में रोड शो होंगे और इनमें केंद्रीय व प्रांतीय स्तर के नेता भाग लेंगे। इसके बाद 70 विधानसभा क्षेत्रों में घोषणा सुझाव रथ जाएंगे।