फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Governor Approval for Assembly Winter session to be held from November 29

Uttarakhand: 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक देहरादून में होगा विधानसभा शीतकालीन सत्र, राज्यपाल ने दी मंजूरी

Tue, 15 Nov 2022 09:13 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Nov 2022 09:13 PM IST
सार

विधानसभा के प्रभारी सचिव हेम चंद्र पंत के मुताबिक, राज्यपाल ने देहरादून विधानभवन में सत्र के आयोजन की अनुमति दी है। इसी हिसाब से तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Governor Approval for Assembly Winter session to be held from November 29
उत्तराखंड विधानसभा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से देहरादून में ही होगा। मंगलवार को राज्यपाल ले. जन. (सेनि) गुरमीत सिंह ने मंजूरी दे दी है। प्रदेश की पांचवीं विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए सरकार ने 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक की अवधि का प्रस्ताव तैयार किया है। विधानसभा के प्रभारी सचिव हेम चंद्र पंत के मुताबिक, राज्यपाल ने देहरादून विधानभवन में सत्र के आयोजन की अनुमति दी है। इसी हिसाब से तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। 

विज्ञापन


Uttarakhand: 'गोल्डन ब्वाय' लक्ष्य सेन को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड, राष्ट्रमंडल खेलों में हासिल की थी स्वर्णिम जीत

विज्ञापन


सत्र के लिए विपक्ष के तेवर तल्ख 

बदली परिस्थितियों में होने जा रहे विधानसभा सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। कानून व्यवस्था, वनंतरा रिसार्ट प्रकरण, भर्ती घोटाले जैसे तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए विपक्ष रणनीति बनाने में जुटा है। सरकार भी विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए अपने तरकश में तीर तैयार कर रही है। शीतकालीन सत्र में अनुपूरक बजट भी सरकार पेश करेगी। इसके अलावा कई विधेयक भी सरकार पारित करा सकती है। यद्यपि, विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक के बाद ही सत्र के कामकाज को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग विभागों के 500 से अधिक सवाल

विधानसभा सत्र के लिए विधायकों ने अलग-अलग विभागों के 500 से अधिक सवाल लगाए हैं। एक-दो दिन में इनकी संख्या और बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed