फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Government will give free ration to 4000 sex workers, order of Supreme Court

उत्तराखंड : 4000 यौन कर्मियों को सरकार देगी मुफ्त राशन, सुप्रीम कोर्ट का है आदेश

Fri, 11 Dec 2020 02:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 11 Dec 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news: Government will give free ration to 4000 sex workers, order of Supreme Court
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सरकार प्रदेश में चार हजार यौन कर्मियों मुफ्त राशन देगी। राशन वितरण के दौरान उनकी पहचान को गुप्त रखा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में आदेश दिया था, जिस पर कार्रवाई को लेकर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने बृहस्पतिवार को समीक्षा की।
विज्ञापन


बैठक में जानकारी दी गई कि देहरादून जिले में यौन कर्मचारियों को मुफ्त राशन दिया गया है लेकिन राज्य के अन्य जिलों में इस बात को संशय है कि किस मद से मुफ्त राशन वितरित किया जाए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अन्नपूर्णा योजना के तहत यौन कर्मियों को राशन दिया जाए। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अक्षरश: अमल करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


बता दें कि कोरोनाकाल में यौन कर्मियों को मुफ्त राशन न देने पर यूपी सरकार को फटकार लगाई थी। इस मामले में सभी राज्यों को भी निर्देश दिए गए थे कि वे यौन कर्मियों को पर्याप्त मात्रा में सूखा राशन उपलब्ध कराएं। मुख्य सचिव ने कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की और सचिव खाद्य एवं आपूर्ति सुशील कुमार को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed