फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: government schools Opening and Closing time will change from 1 October 2022

Uttarakhand: एक अक्तूबर से बदलेगा सरकारी स्कूलों के खुलने का समय, शिक्षा निदेशक ने जारी किए निर्देश

Sat, 10 Sep 2022 12:01 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 10 Sep 2022 12:01 AM IST
सार

शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा वंदना गर्ब्याल की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: government schools Opening and Closing time will change from 1 October 2022
स्कूल जाते बच्चे - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में एक अक्टूबर से सभी सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के खुलने का समय बदल जाएगा। सभी स्कूल 9.15 बजे से खुलेंगे। शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा वंदना गर्ब्याल की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है। निर्देश के मुताबिक एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह 9.15 बजे से 3.30 बजे तक खुलेंगे। 

विज्ञापन


प्रदेश में पिछले 10 साल से अस्थाई भवन में चल रहे स्कूल 

प्रदेश में पिछले 10 साल से राजकीय नवोदय विद्यालय उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, बागेश्वर और ऊधमसिंहनगर के भवन का निर्माण नहीं हो पाया है। ये स्कूल शुरुआत से ही अस्थाई भवन में चल रहे हैं। पूर्व में श्यामा प्रसाद मुखर्जी अभिनव विद्यालय के रूप में इन्हें खोला गया था। बाद में जिनका नाम बदलकर राजीव गांधी नवोदय विद्यालय किया गया। सरकार की ओर से निर्णय लिया गया कि इन सभी स्कूलों का निर्माण पीपीपी मोड में किया गया, लेकिन कई बार के प्रयास के बाद भी सरकार को इन स्कूलों के निर्माण के लिए पार्टनर नहीं मिला। शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया कि इन स्कूलों का निर्माण पीपीपी मोड से सोयायटी मोड में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed