फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Government formed a committee to resolve administrative disputes in panchayats

Uttarakhand: पंचायतों में प्रशासक विवाद निपटाने को शासन ने की समिति गठित, सीएम आवास कूच स्थगित

Wed, 04 Dec 2024 10:16 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 04 Dec 2024 10:16 PM IST
सार

प्रदेश की हरिद्वार को छोड़कर अन्य ग्राम एवं क्षेत्र पंचायतों में शासन ने प्रशासक नियुक्त किए हैं। ग्राम पंचायतों में सहायक विकास अधिकारी पंचायत और क्षेत्र पंचायतों में एसडीएम को प्रशासक बनाया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Government formed a committee to resolve administrative disputes in panchayats
- फोटो : freepik.com

विस्तार

प्रदेश में हरिद्वार को छोड़कर अन्य ग्राम और क्षेत्र पंचायतों में प्रशासकों की तैनाती के मसले पर शासन ने तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी। अपर सचिव पंचायतीराज युगल किशोर पंत की अध्यक्षता में गठित समिति प्रशासक की तैनाती संबंधी व्यवस्था का अध्ययन कर पांच दिन के भीतर शासन को रिपोर्ट देगी। समिति गठित होने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने बृहस्पतिवार को प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास कूच के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया।

विज्ञापन


प्रदेश की हरिद्वार को छोड़कर अन्य ग्राम एवं क्षेत्र पंचायतों में शासन ने प्रशासक नियुक्त किए हैं। ग्राम पंचायतों में सहायक विकास अधिकारी पंचायत और क्षेत्र पंचायतों में एसडीएम को प्रशासक बनाया गया है। जबकि जिला पंचायतों में निवर्तमान पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त किया गया है। जिससे ग्राम और क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों में इस बात को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि जिला पंचायतों की तर्ज पर उन्हें भी प्रशासक नियुक्त किया जाए।
विज्ञापन


Uttarakhand: राजकीय मेडिकल कॉलेजों के संचालन के लिए बनेगी SOP, नए साल से लागू होगी नई व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन


मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने बृहस्पतिवार को सीएम आवास कूच का एलान किया था लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद सचिवालय पंचायतीराज चंद्रेश कुमार एवं पंचायत प्रतिनिधियों की वार्ता हुई। जिसमें सचिव ने प्रशासक की तैनाती संबंधी व्यवस्था के अध्ययन के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी। अपर सचिव युगल किशोर पंत की अध्यक्षता में गठित समिति में निदेशक पंचायतीराज निधि यादव व संयुक्त सचिव पंचायतीराज हिमानी जोशी पेटवाल को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। सचिव चंद्रेश कुमार ने जारी आदेश में कहा कि नौ दिसंबर तक संबंधित प्रकरण पर अपनी स्पष्ट रिपोर्ट देगी।

उम्मीद है, नहीं होगी जनभावनाओं की अनदेखी
पंचायतीराज सचिव से मिलने के बाद ग्राम एवं क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा, उन्हें उम्मीद है कि सरकार जनभावनाओं की अनदेखी नहीं करेगी। जिला पंचायतों की तर्ज पर उन्हें भी प्रशासक नियुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed