फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Glacier lakes will be closely monitored

उत्तराखंडः ग्लेशियर की झीलों की होगी कड़ी निगरानी, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने वैज्ञानिक संस्थानों को लिखा पत्र

Mon, 22 Mar 2021 10:54 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 22 Mar 2021 10:54 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news: Glacier lakes will be closely monitored
एनडीएमए ने दिया गाइडलाइन का कड़ाई से पालन का निर्देश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
हिमालयी राज्यों में ग्लेशियर की झीलों के फटने और उससे होने वाली तबाही को रोकने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए ) ने गाइडलाइन का कड़ाई से पालन का निर्देश दिया है। एनडीएमए के संयुक्त सचिव रमेश कुमार ने इस संबंध में तमाम वैज्ञानिक संस्थानों, विभागों और वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के निदेशक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर जो गाइडलाइन जारी की गई थी उसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। संयुक्त सचिव रमेश कुमार का कहना है कि ग्लोबल वार्मिंग की वजह से हिमालयी क्षेत्र में ग्लेशियरों के तेजी से पिघलने की वजह से ग्लेशियर झीलों के निर्माण में तेजी आई है।
विज्ञापन


पूर्व में बनी झीलों में और अधिक फैलाव हो रहा है, जो आपदाओं के लिहाज से खतरनाक है। ग्लेशियर से बनी झीलें अस्थिर होती हैं और इनके फटने से घाटियों के निचले इलाकों में भारी तबाही भी होती है। 2013 में उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में चौराबाड़ी झील के फटने की घटना इसका जीता जागता उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि गाइडलाइन के मुताबिक वाडिया इंस्टीट्यूट को अंतरिक्ष आधारित तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए ऐसी झीलों की निगरानी करनी है। वाडिया इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. कालाचॉद सांई का कहना है कि गाइडलाइन के अनुसार कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed