फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Garhwal Express Running between Delhi and Kotdwar Closed forever

उत्तराखंड: दिल्ली से कोटद्वार के बीच चलने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस हमेशा के लिए हुई बंद, ये है वजह

Tue, 28 Sep 2021 11:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 28 Sep 2021 11:28 AM IST
सार

गढ़वाल के रेल यात्रियों को कोरोना की मार अभी तक झेलनी पड़ रही है। राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी के प्रयास से 03 मार्च, 2021 से कोटद्वार-दिल्ली के बीच सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन तो शुरू हो गया, लेकिन अन्य सेवाएं अभी तक बंद हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Garhwal Express Running between Delhi and Kotdwar Closed forever
कोटद्वार रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली से कोटद्वार के बीच सिद्धबली जनशताब्दी शुरू होने से अब गढ़वाल एक्सप्रेस को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है। उत्तर रेलवे की ओर से इस आशय के दिशा निर्देश रेलवे के अधीनस्थ अधिकारियों को मिले हैं। दोनों ट्रेनों का समय एक ही होने के कारण इसे बंद किया गया है।

विज्ञापन


गढ़वाल के रेल यात्रियों को कोरोना की मार अभी तक झेलनी पड़ रही है। कोरोना संक्रमण के दौरान 22 मार्च, 2020 से लगे लॉकडाउन के बाद से कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच की रेल सेवाएं समेत दिल्ली तक चलने वाली मसूरी और गढ़वाल एक्सप्रेस को बंद कर दिया गया था। तब से कोटद्वार रेलवे स्टेशन पर सिद्धबली जनशताब्दी के अलावा सभी पैसेंजर और एक्सप्रेस सेवाओं का संचालन बंद है, जिससे गढ़वाल के रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना संक्रमण काल से पहले कोटद्वार और नजीबाबाद के बीच लोकल रूट पर चार पैसेंजर ट्रेन चला करती थीं। 
विज्ञापन


ट्रेन पर लगा 'ब्रेक': देहरादून से डेढ़ साल बाद शुरू हुई सहारनपुर पैसेंजर पहले दिन ही हुई टर्मिनेट, ये है वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी के प्रयास से 03 मार्च, 2021 से कोटद्वार-दिल्ली के बीच सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन तो शुरू हो गया, लेकिन अन्य सेवाएं अभी तक बंद हैं। जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन पूर्व में संचालित होने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस के समय पर होने से अब उत्तर रेलवे की ओर से गढ़वाल एक्सप्रेस को हमेशा के लिए बंद करने का फरमान जारी कर दिया गया है। इसके पीछे की वजह दोनों का समय एक ही होना बताया गया है। कोटद्वार दिल्ली के बीच अब एक मात्र चेयरयान सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस 12037 और 12038 ही चलेगी।

रेल यात्रियों ने की कोटद्वार से मसूरी एक्सप्रेस चलाने की मांग

उधर, दिल्ली और देहरादून के बीच नजीबाबाद होते हुए संचालित हो रही मसूरी एक्सप्रेस को पूर्व की भांति कोटद्वार से भी संचालित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, नगर अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष संजय मित्तल समेत कई व्यापारी नेताओं और संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने कोटद्वार से पूर्व की भांति मसूरी एक्सप्रेस का संचालन शुरू करने की मांग की।

वहीं नागरिक मंच के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश नैथानी, महामंत्री डबल सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष विनोद कुकरेती, समाज सेवी परमानंद बलोधी और शिवप्रकाश कुकरेती ने कहा कि गढ़वाल एक्सप्रेस के स्थान पर सिद्धबली जनशताब्दी का संचालन हो रहा है, लेकिन मसूरी एक्सप्रेस का अब भी कोई विकल्प नहीं है।

लोगों को मसूरी एक्सप्रेस पकड़ने के लिए देर शाम नजीबाबाद रेलवे स्टेशन की दौड़ लगानी पड़ रही है। अब रेलवे को कोटद्वार से नजीबाबाद के बीच पैसेंजर ट्रेन, हावड़ा एक्सप्रेस पर पूर्व की भांति एक कोच कोटद्वार से लगाने और मसूरी को कोटद्वार तक संचालित कर देना चाहिए।  

कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच पूर्व में संचालित होने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है। रेलवे की ओर से अधीनस्थों को इस आशय के दिशा निर्देश मिले हैं। सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
- मनोज रावत, स्टेशन अधीक्षक कोटद्वार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed