{"_id":"64760b3df7fb649373016083","slug":"uttarakhand-news-four-percent-dearness-allowance-increased-for-three-and-a-half-lakh-corporation-employees-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: साढ़े तीन लाख निगम कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: साढ़े तीन लाख निगम कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा
Wed, 31 May 2023 12:05 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 31 May 2023 12:05 AM IST
सार
राज्य कर्मियों के लिए तो महंगाई भत्ता दो बार बढ़ चुका है लेकिन निगम, निकाय कर्मचारी लंबे समय से इसके लिए भटक रहे थे।
विज्ञापन
कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के करीब साढ़े तीन लाख निगम कर्मचारियों को मंगलवार को चार प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते की सौगात मिल गई है। सचिव औद्योगिक विकास विभाग विनय शंकर पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। सभी निगमों को अपनी वित्तीय स्थिति का आकलन करते हुए महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई दरों का भुगतान करने को कहा गया है।
विज्ञापन
दरअसल, राज्य कर्मियों के लिए तो महंगाई भत्ता दो बार बढ़ चुका है लेकिन निगम, निकाय कर्मचारी लंबे समय से इसके लिए भटक रहे थे। कर्मचारी संगठन लगातार सरकार से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे। मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी हो गया।
विज्ञापन
Uttarakhand: रुद्रपुर सिडकुल की पायलट इंडस्ट्रीज कंपनी में इनकम टैक्स टीम का छापा, कर्मचारियों में मचा हड़कंप
विज्ञापन
इसके तहत निगम कर्मचारियों को एक जुलाई 2022 से 34 के बजाए 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। निगमों को निर्देश दिए गए हैं, वह अपनी वित्तीय स्थितियों का आकलन करने के बाद महंगाई भत्ते पर कार्रवाई करें।
उधर, आदेश जारी होने के बाद राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने एसपी राणाकोटी की अध्यक्षता में बैठक बुलाई। बैठक में महंगाई भत्ता बढ़ाने पर महासंघ ने सरकार और शासन का आभार जताया। बैठक में प्रदेश महामंत्री ललित शर्मा, अजयकांत शर्मा, गिरीश नैथानी, प्रेम सिंह चौहान, सुनील पुंडीर, दिलीप रावत आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।