फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Four new colleges will open in the state, order issued by the government

उतराखंड: प्रदेश में खुलेंगे चार नए महाविद्यालय, शासन की ओर से आदेश जारी

Fri, 15 Oct 2021 09:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 15 Oct 2021 09:59 AM IST
सार

पौड़ी जिले के खिर्सू, चमोली जिले के देवाल एवं  ऊधमसिंहनगर के गदरपुर व नानकमत्ता में महाविद्यालय खुलेगा। शासन की ओर से इसका जीओ किए जाने के साथ ही इन महाविद्यालयों के लिए प्राचार्य सहित शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पद सृजित किए गए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Four new colleges will open in the state, order issued by the government
धन सिंह रावत - फोटो : facebook.com/drdhansinghrawat

विस्तार

प्रदेश में चार नए महाविद्यालय खुलेंगे, शासन की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। पौड़ी जिले के खिर्सू, चमोली जिले के देवाल एवं  ऊधमसिंहनगर के गदरपुर व नानकमत्ता में महाविद्यालय खुलेगा। शासन की ओर से इसका जीओ किए जाने के साथ ही इन महाविद्यालयों के लिए प्राचार्य सहित शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पद सृजित किए गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक पीके पाठक ने इसके लिए मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्राचार्यों की नियुक्ति होते ही इन महाविद्यालयों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश के आठ राजकीय महाविद्यालय उच्चीकृत : डा.धन सिंह  
प्रदेश के आठ राजकीय महाविद्यालयों को स्नातक से स्नातकोत्तर स्तर पर उच्चीकृत कर दिया गया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत शासन स्तर से महाविद्यालयों के उच्चीकरण का शासनादेश जारी किया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि महाविद्यालयों के उच्चीकरण से छात्र-छात्राओं को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय मुनस्यारी, राजकीय महाविद्यालय गैरसैंण, राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण, राजकीय महाविद्यालय कपकोट, राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर, राजकीय महाविद्यालय हल्दूचौड़, राजकीय महाविद्यालय पुरोला और राजकीय महाविद्यालय लक्सर शामिल हैं। डॉ.रावत ने बताया कि स्नातक से उच्चीकृत महाविद्यालयों में विषयों के अनुसार पद भी सृजित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनस्यारी महाविद्यालय में हिन्दी के दो, गैरसैंण में अंग्रेजी के दो, थलीसैंण में हिंदी और अंग्रेजी के दो-दो, कपकोट व सोमेश्वर में अंग्रेजी के दो-दो, हल्दूचौड़, पुरोला और लक्सर महाविद्यालय में हिंदी एवं अंग्रेजी विषय के दो-दो पद सृजित किए गए हैं।


उन्होंने कहा कि लंबे समय से स्थानीय लोग महाविद्यालयों के उच्चीकरण की मांग कर रहे थे। जिसको देखते हुए हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के आठ महाविद्यालयों का उच्चीकरण किए जाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि सरकार स्थानीय स्तर पर रोजगारपरक एवं गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध करने के प्रति संकल्पबद्ध है। इस दिशा में सरकार ने कई महत्पूर्ण कदम उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed