फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Four helicopter landed simultaneously at Chinyalisaur airport for the first time

पहली बार: चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर एक साथ उतरे चार हेलीकॉप्टर, लैंडिंग और टेकऑफ का किया अभ्यास

Tue, 13 Sep 2022 07:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Sep 2022 07:34 PM IST
सार

भारत-चीन सीमा से लगे उत्तरकाशी जनपद में चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि वायुसेना यहां समय-समय पर अभ्यास करती रहती है।

विज्ञापन
Uttarakhand news: Four helicopter landed simultaneously at Chinyalisaur airport for the first time
चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर पहली बार वायुसेना के चार हेलीकॉप्टर एक साथ उतरे। सहारनपुर स्थित सरसावा एयरबेस से पहुंचे हेलीकॉप्टरों ने करीब आधे घंटे तक लैंडिंग और टेक ऑफ का अभ्यास किया। सेना से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अक्तूबर में वायु सेना यहां अभ्यास कर सकती है। इस दौरान वायुसेना के अधिकारी व तकनीकी स्टाफ यहीं ठहरेंगे। 

विज्ञापन


भारत-चीन सीमा से लगे उत्तरकाशी जनपद में चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि वायुसेना यहां समय-समय पर अभ्यास करती रहती है। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सहारनपुर स्थित सरसावा एयरबेस से वायुसेना के दो अपाचे और दो एमआई 17 हेलीकॉप्टर चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर पहुंचे। इस दौरान चारों हेलीकॉप्टरों ने एक साथ सफलतापूर्वक लैंडिंग की। बाद में करीब आधे घंटे तक इन हेलीकॉप्टरों का लैंडिंग और टेक ऑफ का अभ्यास चला। इसके बाद चारों हेलीकॉप्टर हवाई अड्डे का हवाई निरीक्षण कर सरसावा एयरबेस लौट गए। 
विज्ञापन


अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर: पिकनिक मनाने गए पांच युवक देर रात टापू में फंसे, SDRF ने ऐसे किया रेस्क्यू
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाई अड्डे पर निर्माण कार्यों की देखरेख कर रहे इंजीनियर घनश्याम सिंह ने बताया कि पहली बार वायुसेना के चार हेलीकॉप्टर एक साथ उतरे। आधे घंटे बाद हेलीकॉप्टर लौट गए। इधर, वायु सेना से जुड़े सूत्रों के मुताबिक 3-4 अक्तूबर से 17-18 अक्तूबर तक वायुसेना चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर अभ्यास कर सकती है जिसके लिए वायुसेना के अधिकारियों व टेक्निकल स्टाफ के भी यहां पहुंचने की खबर है। 

सरकार ने भेजा हवाई अड्डे के विस्तार का प्रस्ताव

हाल में सरकार के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग चिन्यालीसौड़ ने हवाई अड्डे के 150 मीटर विस्तारीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। विभाग के अनुसार इस विस्तारीकरण पर 19.5 करोड़ खर्च होंगे। हवाई अड्डे का विस्तारीकरण होता है तो उसके बाद यहां वायुसेना के लड़ाकू विमान भी उड़ान भर सकेंगे। 

जंगल की आग के कारण नहीं हो पाया था अभ्यास

इसी साल अप्रैल में वायुसेना ने चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे में दो दिन के रात्रि अभ्यास की योजना तैयार की थी जो कि शाम सात से रात दस बजे तक चलना था। लेकिन जंगलों में फैली आग की धुंध के कारण एक ही दिन अभ्यास हो पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed