फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Former Chief Minister Harish Rawat expressed fear of acid attack

उत्तराखंड: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जताई तेजाब हमले की आशंका, गुरुवार देर रात किया ट्वीट

Fri, 03 Sep 2021 12:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 03 Sep 2021 12:51 PM IST
सार

हरीश रावत ने एक रिटायर्ड नौकरशाह के बहाने फिर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि एक रिटायर्ड नौकरशाह आजकल सत्तारूढ़ दल ही नहीं, बल्कि तीन-तीन राजनीतिक दलों के लिए एक साथ राजनीतिक उगाही कर रहे हैं। खनन की उगाही भी बंट रही है।

विज्ञापन
uttarakhand news: Former Chief Minister Harish Rawat expressed fear of acid attack
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खटीमा से शुक्रवार को शुरू होने वाली कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में तेजाब हमला होने की आशंका जताई है। उन्होंने गुरुवार देर रात ट्वीट करके कहा कि अभी-अभी मुझे दो सूत्रों से सूचना मिली है कि कुछ लोग स्याही में तेजाब मिलाकर कांग्रेस के नेताओं पर फेंकने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन


यदि ऐसा होता है तो ये उत्तराखंड की राजनीति के लिए कलंक पूर्ण अध्याय होगा। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि सूचना को प्रशासनिक एजेंसियों, पुलिस और राजनीतिक दलों के साथ साझा किया गया है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: आज परिवर्तन यात्रा से होगा कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, खटीमा से करेगी प्रस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पूर्व नौकरशाह कर रहे खनन की उगाही : हरीश
वहीं हरीश रावत ने एक रिटायर्ड नौकरशाह के बहाने फिर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि एक रिटायर्ड नौकरशाह आजकल सत्तारूढ़ दल ही नहीं, बल्कि तीन-तीन राजनीतिक दलों के लिए एक साथ राजनीतिक उगाही कर रहे हैं। खनन की उगाही भी बंट रही है।

उन्होंने लिखा, उत्तराखंड में बहुत सारे लोगों के आर्थिक स्वार्थ जुड़े हुए हैं। उन लोगों को भी एकजुट करने का प्रयास हो रहा है, ताकि वे सत्तारूढ़ दल की कुछ मदद करें। कुछ कद्दू कटेगा-बंटेगा के सिद्धांत पर आवाजों को बंद करने के लिए उनमें बांट दें।

केंद्र अत्याचार की करेगा कोशिश

हरीश रावत ने भाजपा पर भी तंज किया। फेसबुक पर लिखा कि मैं जानता हूं कि केंद्र में सत्तारूढ़ दल मेरे ऊपर कई प्रकार के अत्याचार ढहाने की कोशिश करेगा। उसकी तैयारियां हो रही हैं। ज्यों-ज्यों ऐसा आभास बढ़ता जा रहा है, चुनाव में लड़ने की मेरी संकल्प शक्ति भी बढ़ती जा रही है।

मान-अपमान, यातनाओं के लिए तैयार हूं
उन्होंने लिखा कि मैं वो सब प्राप्त कर चुका हूं, जिसके लायक था। पर सभी लड़ाइयां स्वयं सिद्धि के लिए नहीं होती हैं। कुछ सिद्धांत, पार्टी के लिए भी लड़नी पड़ती हैं।

उत्तराखंड और उत्तराखंडियत की रक्षा व पार्टी की मजबूती के लिए मुझे मान-अपमान और यातनाएं झेलने को तैयार रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed