{"_id":"610e59278ebc3e1c5d41a1a5","slug":"uttarakhand-news-former-army-officers-are-involved-in-gang-sending-youth-abroad-on-fake-documents","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में खुलासा: फर्जी दस्तावेज बनाकर विदेश भेजने वाले गिरोह में शामिल हैं सेना के पूर्व अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में खुलासा: फर्जी दस्तावेज बनाकर विदेश भेजने वाले गिरोह में शामिल हैं सेना के पूर्व अधिकारी
Sat, 07 Aug 2021 03:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 07 Aug 2021 03:50 PM IST
सार
कई प्लेसमेंट एजेंसियों का भी खुलासा हुआ है। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए एसटीएफ और आर्मी इंटेलीजेंस अब इसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय एजेंसियों को भेज रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनवरी में एसटीएफ और आर्मी इंटेजीजेंस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया था, जो सेना के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को विदेश भेज रहा था। एसटीएफ और आर्मी इंटेलीजेंस की संयुक्त जांच में इस बात का खुलासा हुआ है गिरोह में कुछ पूर्व सैन्य अधिकारी और कर्मी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा कई प्लेसमेंट एजेंसियों का भी खुलासा हुआ है। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए एसटीएफ और आर्मी इंटेलीजेंस अब इसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय एजेंसियों को भेज रही है।
विज्ञापन
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि 20 जनवरी को एसटीएफ ने सेना के फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों को विदेश भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था और सेना के 90 डिस्चार्ज बुक, 20 मोहरें बरामद की थीं। मामले में गिरोह के तीन सदस्यों रघुवीर सिंह, विक्की थापा व भैरव दत्त को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से एसटीएफ और आर्मी इंटेलीजेंस की संयुक्त टीम लगातार मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पता चला है कि काफी लोग फर्जी तरीके से एक्स आर्मी मैन बनकर अफगानिस्तान आदि देशों में गए हैं। जब इनका सत्यापन किया गया तो पता चला कि जिस गिरोह का पर्दाफाश हुआ था, उसकी सहायता कुछ पूर्व सैन्य अफसर और कर्मी कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी देश के अन्य प्रदेशों में भी इस प्रकार का प्लेसमेंट एजेंसियों का पता चला है कि जो फर्जी तरीके से लोगों को अफगानिस्तान, दुबई देशों और शिपिंग कंपनियों में भेज रही हैं। बताया कि इस संबंध में राष्ट्रीय जांच एजेंसियों से संपर्क किया जा रहा है। संदिग्ध लोगों और संस्थानों के विरुद्ध एसटीएफ की ओर से रिपोर्ट तैयार संबंधित एजेंसियों को भेजी जा रही है, जिससे कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।