फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Formation of select committee of Vidhan Sabha regarding reservation bill of Civic bodies

Uttarakhand: निकायों के आरक्षण बिल को लेकर विधानसभा की प्रवर सामिति का गठन, इन्हें किया गया शामिल

Mon, 09 Sep 2024 03:55 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 09 Sep 2024 03:55 PM IST
सार

Uttarakhand News: शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल उत्तराखंड को समिति का सभापति नियुक्त किया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Formation of select committee of Vidhan Sabha regarding reservation bill of Civic bodies
ऋतु खंडूड़ी भूषण, विधानसभा अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959) संशोधन विधेयक के लिए विधानसभा ने प्रवर समिति गठित कर अधिसूचना जारी कर दी है। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को समिति का सभापति बनाया गया है। जबकि पक्ष-विपक्ष के छह विधायकों को सदस्य नामित किया गया है। विधेयक में नगर निकायों में ओबीसी आरक्षण का परीक्षण कर प्रवर समिति विधानसभा अध्यक्ष को एक माह में रिपोर्ट सौंपेगी।

विज्ञापन


प्रदेश के नगर निकायों में ओबीसी आरक्षण के लिए प्रदेश सरकार ने गैरसैंण में हुए मानसून सत्र के दौरान उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959) संशोधन विधेयक पेश किया था। लेकिन ओबीसी आरक्षण के सर्वे पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने आपत्ति जताई थी। भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान, विनोद चमोली ने राज्य की डेमोग्राफी के साथ सर्वे पर सवाल खड़े कर विधेयक को प्रवर समिति को सौंपने की मांग उठाई थी। विधानसभा अध्यक्ष ने इसे स्वीकार करते हुए विधेयक प्रवर समिति को भेज दिया था।
विज्ञापन


Himalaya Diwas 2024: खतरे में हिमालयी राज्यों के दुर्लभ परिंदे, कर रहे पलायन; इन पक्षियों पर किया गया अध्ययन
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति में ये हैं सदस्य
प्रवर समिति में छह सदस्य नामित किए गए हैं। इनमें भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान, विनोद चमोली, खजानदास, कांग्रेस विधायक ममता राकेश, हरीश सिंह धामी और बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद शामिल हैं।

राज्य विवि संशोधन विधेयक के लिए अलग बनेगी प्रवर समिति
उत्तराखंड राज्य विवि संशोधन विधेयक के लिए अलग से प्रवर समिति बनेगी। एक-दो दिन के भीतर विस सचिवालय अधिसूचना जारी कर सकता है। राजभवन से विधेयक वापस लौटाने के बाद सरकार ने गैरसैंण में मानसून सत्र के दौरान राज्य विवि संशोधन विधेयक पेश किया था, लेकिन सदस्यों ने इस पर सवाल उठाए, जिससे विधेयक को प्रवर समिति को सौंपा गया।

सदन में नगर निगम संशोधन विधेयक प्रवर समिति को सौंपने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रवर समिति गठित कर दी गई है। समिति एक माह के भीतर विधेयक का परीक्षण का रिपोर्ट देगी।
- ऋतु खंडूड़ी भूषण, विधानसभा अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed