फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: For the first time International Apple Festival starts today, Chief Minister Pushkar Singh Dhami will inaugurate

अंतरराष्ट्रीय सेब महोत्सव 2021: उत्तराखंड में सेब उत्पादन में लाएंगे नई क्रांति- सीएम

Fri, 24 Sep 2021 10:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 24 Sep 2021 10:06 PM IST
सार

International Apple Festival 2021: मुख्यमंत्री ने कहा कि वन एप्पल नो डॉक्टर की बात सेब पौष्टिकता के महत्व को बताता है। उत्तराखंड के सेब देश दुनिया में पहचान बने इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

विज्ञापन
uttarakhand news: For the first time International Apple Festival starts today, Chief Minister Pushkar Singh Dhami will inaugurate
सेब महोत्सव का शुभारंभ करते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में सेब उत्पादन में क्रांति लाकर नया इतिहास रचेंगे। सीएम ने उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राज्य में सेब मिशन का बजट दोगुना करने की घोषण की है। अभी तक सेब मिशन का बजट तीन करोड़ है। जिसे बढ़ा कर छह करोड़ किया जाएगा। इसके साथ कोरोना काल में सेवाएं देने वाले कृषि व उद्यान विभाग के कर्मचारियों को कोरोना वारियर के रूप में प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को रेंजर ग्राउंड में मुख्यमंत्री ने पहली बार आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेब महोत्सव का उद्घाटन किया। सीएम ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों के साथ ही बागवानी के विकास के लिए अनुकूल नीति बनाई जाएगी। सेब उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रदेश में नए बगीचे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कृषि और बागवानी विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिकों से राज्य की भौगोलिक परिस्थिति के अनुकूल बागवानी विकास के लिए शोध व अनुसंधान विशेष ध्यान देने की अपेक्षा की है। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय सेब महोत्सव 2021: गुणवत्ता में कश्मीर और हिमाचल से कम नहीं उत्तराखंड का सेब
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि वन एप्पल नो डॉक्टर की बात सेब पौष्टिकता के महत्व को बताता है। उत्तराखंड के सेब देश दुनिया में पहचान बने इस पर ध्यान देने की जरूरत है। राज्य में नई तकनीकी के बल पर सेब के उन्नत किस्म के पेड़ लगाने से हम जम्मू कश्मीर व हिमाचल से अच्छी क्वालिटी का सेब उत्पादन कर निर्यातक बनें। इस दिशा में समेकित प्रयासों की जरूरत है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने महोत्सव में उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू कश्मीर के किसानों की ओर से लगाई गई सेब व उससे तैयार विभिन्न उत्पादों और कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। 


कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य में अंतरराष्ट्रीय सेब महोत्सव से बागवानी विकास के मील का पत्थर साबित होगा। एप्पल मिशन के साथ अधिक से अधिक किसानों को जोड़ा जा रहा है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल के साथ उत्तराखंड सेब की पहचान बने। इसके लिए गुणवत्ता व पैकिंग पर ध्यान दिया गया है। किसानों को आमदनी बढ़ाने के लिए जैविक तरीके से उत्पादन करना होगा, जिससे उत्पाद का अच्छे दाम मिल सके। 

उद्यान निदेशक डॉ. एचएस बवेजा ने कहा कि उत्तराखंड में बागवानी विकास के लिए 1690 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक महेश नेगी, पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा, अपर सचिव उद्यान रामविलास यादव, कृषि निदेशक गौरी शंकर, सगंध पौध केंद्र के निदेशक नृपेंद्र चौहान, बागवानी मिशन निदेशक संजय श्रीवास्तव, प्रगतिशील किसान डीपी उनियाल आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed