फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Following three Deaths incident in Khatima liquor samples were collected from shops

Uttarakhand: खटीमा की घटना के बाद पूरे प्रदेश में ठेकों से लिए गए शराब के सैंपल, तीन लोगों की हुई थी मौत

Fri, 06 Feb 2026 10:43 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 06 Feb 2026 10:43 PM IST
सार

खटीमा में भाजपा नेता ढिल्लू सिंह राणा समेत तीन की मौत कथित रूप से शराब पीने से हुई है। इसके बाद अब प्रदेश से शराब के सैंपलिंग करने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News Following three Deaths incident in Khatima liquor samples were collected from shops
शराब - फोटो : ANI

विस्तार

खटीमा में भाजपा नेता समेत तीन की मौत के बाद आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने पूरे प्रदेश से शराब के सैंपलिंग करने के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को आबकारी महकमे की कई टीमों ने दिनभर अभियान चलाया और एक हजार से अधिक सैंपल एकत्र किए। इन सैंपलों की शनिवार से देहरादून स्थित लैब में जांच की जाएगी। आबकारी मुख्यालय से भी एक टीम स्थलीय जांच के लिए खटीमा भेजी गई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि खटीमा में भाजपा नेता ढिल्लू सिंह राणा समेत तीन की मौत कथित रूप से शराब पीने से हुई है। बताया जा रहा है कि सभी ने एक विशेष ब्रांड की शराब पी थी। इसके बाद उनके पेट में जलन होने लगी। कुछ देर बाद ही सभी की मौत हो गई। आरोप लगे कि ठेकों पर शराब मिलावटी पहुंच रही है। हालांकि, प्राथमिक पड़ताल के बाद इसमें एक केमिकल की कैन की कहानी भी सामने आ रही है।
विज्ञापन


Bus Accident: बैतड़ी में पलक झपकते ही मौत की नींद सो गईं 13 जिंदगियां; सामने आया हादसे का बड़ा कारण
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस कैन में पानी भरा हुआ था। इसमें से ही शराब में मिलाने के लिए पानी लिया गया था। इससे तबीयत बिगड़ी और यह हादसा हुआ। इस बात की जांच के लिए आबकारी मुख्यालय ने देहरादून से दो अधिकारियों की टीम खटीमा भेज दी है। इसके साथ ही शुक्रवार को पूरे दिन सभी सरकारी ठेकों और गोदामों से शराब के कुछ ब्रांड की बोतलों से सैंपल लिए गए। आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने बताया कि इस मामले में निष्पक्षता से जांच की जाएगी। सभी सैंपलों की शनिवार से जांच शुरू कर दी जाएगी।

स्थलीय निरीक्षण और जांच के लिए गई टीम से जल्द जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। इस मामले में कुछ भी गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed