फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Fire broke out at 18 places in Forest Area in one Day

Uttarakhand Forest Fire: तापमान बढ़ने के साथ धधकने लगे जंगल, एक ही दिन में 18 स्थानों पर लगी आग

Tue, 18 Apr 2023 07:22 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Apr 2023 07:22 PM IST
सार

Uttarakhand Forest Fire News: मौसम के शुष्क होते ही आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। मंगलवार को गढ़वाल में पांच और आरक्षित वन क्षेत्रों में 13 स्थानों पर वनाग्नि की घटनाएं दर्ज की गईं।

विज्ञापन
Uttarakhand News Fire broke out at 18 places in Forest Area in one Day
उत्तराखंड में जंगल की आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में मौसम का रुख बदलते ही एक बार फिर जंगल धधकने लगे हैं। मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान बढ़ रहा है। इसका असर वनाग्नि पर भी दिखने लगा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस दौरान प्रदेशभर में 18 स्थानों पर जंगल में आग लगने की घटनाएं दर्ज की गईं।

विज्ञापन


Surya Grahan 2023: 20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण, लेकिन बंद नहीं होंगे मंदिरों के कपाट, जानिए राशियों पर प्रभाव
विज्ञापन


मौसम के शुष्क होते ही आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। मुख्य वन संरक्षक, वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को गढ़वाल में पांच और आरक्षित वन क्षेत्रों में 13 स्थानों पर वनाग्नि की घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें करीब 29 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जिसमें 48570 रुपये की आर्थिक क्षति का आकलन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 196 घटनाओं में 272 हेक्टेयर वन क्षेत्र जला

इस वनाग्निकाल में अब तक कुल 196 घटनाओं में 272 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल चुका है। जिसमें आठ लाख पांच हजार 960 रुपये की क्षति का आकलन किया गया है। अब तक गढ़वाल में 77, कुमाऊं में 102 और आरक्षित वन्यजीव विहारों में 17 वनाग्नि की घटनाएं प्रकाश में आ चुकी हैं।

मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा ने बताया कि मौसम में आए बदलाव के बाद वनाग्नि की घटनाओं में वृद्धि दर्ज की गई है। सभी प्रभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed