फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Fierce fire in Sidcul company in Rudrapur

उत्तराखंड: रुद्रपुर में सिडकुल की कंपनी में लगी भीषण आग, 14 घंटे बाद भी नहीं पाया जा सका काबू

Fri, 14 May 2021 11:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 14 May 2021 11:30 PM IST
सार

सिडकुल की कंपनी में आग लगने के बाद रुद्रपुर, पंतनगर, हल्द्वानी, नगर निगम व सिडकुल की कंपनियों के 50 से ज्यादा कर्मचारी आग को बुझाने में जुटे रहे लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Fierce fire in Sidcul company in Rudrapur
आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के रुद्रपुर में सिडकुल के सेक्टर सात में स्थित पराक्स एबीएस कंपनी में शुक्रवार को आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दमकल की 12 गाड़ियां 12 घंटे बाद भी आग पर काबू न पा सकीं। 14 घंटे बाद भी खबर लिखे जाने तक आग बुझाने के प्रयास जारी थे। दमकल अधिकारियों के अनुसार आग से कंपनी मालिक को 10 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने की अनुमान है। 

विज्ञापन


सिडकुल के सेक्टर सात प्लाट नंबर 43, 44 में पराक्स एबीएस लाइटिंग कंपनी है। यहां पर एलईडी बल्ब और बिजली की झालरें बनती हैं। शुक्रवार को कंपनी बंद थी। सुबह साढ़े पांच बजे कंपनी में तैनात सुरक्षा गार्ड ने बिल्डिंग से धुआं उठता देखा। उसने तत्काल इसकी सूचना कंपनी मैनेजर और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही सीएफओ वंश बहादुर यादव टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


आग के विकराल रूप धारण करने पर हल्द्वानी और सिडकुल की चार कंपनियों की एंबुलेंस बुलानी पड़ीं। सुबह साढ़े पांच बजे लगी आग शाम पांच बजे तक नहीं बुझ सकी थी। सीएफओ ने बताया कि कंपनी के ग्राउंड, प्रथम और द्वितीय फ्लोर आग की चपेट में आ गए थे। कंपनी में प्लास्टिक का सामान अधिक होने पर आग बेकाबू होने से बुझाने में काफी दिक्कतें आईं। उन्होंने बताया कि आग से आसपास की कंपनियों को किसी तरह का खतरा नहीं है। कहा कि देर रात तक आग को काबू कर लिया जाएगा। आग बुझाने में चार फायर वाहन रुद्रपुर, दो पंतनगर, एक हल्द्वानी, एक टाटा मोटर्स, एक अशोक लेलैंड, एक हिंदुस्तान जिंक व एक वाहन बजाज कंपनी से मंगाया गया था। सीएफओ के अनुसार आग से कंपनी को करीब 10 करोड़ का नुकसान हुआ है। आग बुझने के बाद इसका सटीक आकलन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी और एसडीएम पहुंचे मौके पर 
कंपनी में आग लगने की सूचना पर एसएसपी डीएस कुंवर, एसडीएम विशाल मिश्रा, आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर, तहसीलदार भूपेंद्र सिंह चौहा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दमकल कर्मियों का हौसला बढ़ाने के साथ ही सुरक्षा और सावधानी के साथ आग बुझाने के निर्देश दिए। एसएसपी डीएस कुंवर ने बताया कि आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। बताया कि आग से किसी प्रकार का खतरा नहीं है। कंपनी में काम बंद होने से बड़ा हादसा होने से टल गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed