{"_id":"65f6d4acfc2254baa70a33df","slug":"uttarakhand-news-fellow-laborer-absconds-after-brutally-murdering-unknown-nepali-laborer-in-tehri-2024-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: दो नेपाली मजदूरों के बीच हुआ विवाद, एक की निर्मम हत्या कर दूसरा साथी फरार, पत्थर से किए कई वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: दो नेपाली मजदूरों के बीच हुआ विवाद, एक की निर्मम हत्या कर दूसरा साथी फरार, पत्थर से किए कई वार
Sun, 17 Mar 2024 05:09 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, नरेंद्रनगर (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरेंद्रनगर (टिहरी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 17 Mar 2024 05:09 PM IST
सार
Uttarakhand Crime News: लोगों ने सड़क किनारे एक अज्ञात शव पडे़ होने की सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव के बारे में आस-पास के लोगों से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
हत्या कर फरार हुआ साथी
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
नरेंद्रनगर ब्लॉक के ग्राम हिंडोलाखाल में एक अज्ञात नेपाली मजदूर की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उसका साथी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष गोपालदत्त भट्ट ने बताया कि रविवार सुबह हिंडोलाखाल के लोगों ने सड़क किनारे एक अज्ञात शव पडे़ होने की सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव के बारे में आस-पास के लोगों से जानकारी जुटाई। पूछताछ में पता चला कि वह कुंजापुरी मंदिर रोड पर कार पार्किंग बनाने का कार्य चल रहा था। स्थानीय ठेकेदार जगत सिंह बीते शाम को पार्किंग निर्माण के लिए ऋषिकेश से अपने साथ दो मजदूरों को लाया था। उन्हें रहने के लिए हिंडोलाखाल में एक कमरा दिया था।
विज्ञापन
Roorkee: पुलिस मुठभेड़ में एक गो तस्कर गिरफ्तार, आरोपी के पैर में लगी, दो फरार
विज्ञापन
रात 11.30 बजे के लगभग दोनों नेपालियों की बीच विवाद हो रहा था। एक नेपाली ने अपने साथी के सिर पर पत्थर से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और इसके बाद शव को घर के बाहर सड़क पर फेंककर फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ठेकेदार को भी मृतक और फरार हुए नेपालियों का नाम और पता मालूम नहीं है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।