फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Fellow laborer absconds after brutally murdering unknown Nepali laborer in Tehri

Tehri News: दो नेपाली मजदूरों के बीच हुआ विवाद, एक की निर्मम हत्या कर दूसरा साथी फरार, पत्थर से किए कई वार

Sun, 17 Mar 2024 05:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नरेंद्रनगर (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरेंद्रनगर (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Mar 2024 05:09 PM IST
सार

Uttarakhand Crime News: लोगों ने सड़क किनारे एक अज्ञात शव पडे़ होने की सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव के बारे में आस-पास के लोगों से जानकारी जुटाई।

विज्ञापन
Uttarakhand News Fellow laborer absconds after brutally murdering unknown Nepali laborer in Tehri
हत्या कर फरार हुआ साथी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

नरेंद्रनगर ब्लॉक के ग्राम हिंडोलाखाल में एक अज्ञात नेपाली मजदूर की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उसका साथी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष गोपालदत्त भट्ट ने बताया कि रविवार सुबह हिंडोलाखाल के लोगों ने सड़क किनारे एक अज्ञात शव पडे़ होने की सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव के बारे में आस-पास के लोगों से जानकारी जुटाई। पूछताछ में पता चला कि वह कुंजापुरी मंदिर रोड पर कार पार्किंग बनाने का कार्य चल रहा था। स्थानीय ठेकेदार जगत सिंह बीते शाम को पार्किंग निर्माण के लिए ऋषिकेश से अपने साथ दो मजदूरों को लाया था। उन्हें रहने के लिए हिंडोलाखाल में एक कमरा दिया था।
विज्ञापन


Roorkee: पुलिस मुठभेड़ में एक गो तस्कर गिरफ्तार, आरोपी के पैर में लगी, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

रात 11.30 बजे के लगभग दोनों नेपालियों की बीच विवाद हो रहा था। एक नेपाली ने अपने साथी के सिर पर पत्थर से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और इसके बाद शव को घर के बाहर सड़क पर फेंककर फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ठेकेदार को भी मृतक और फरार हुए नेपालियों का नाम और पता मालूम नहीं है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed