फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: father killed two year old son for crying

कलियुगी बाप: बच्चे को रोने की वजह से दी दर्दनाक मौत, सीने पर लात मारकर उतारा मौत के घाट

Tue, 01 Sep 2020 12:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 01 Sep 2020 12:13 PM IST
सार

  • सीने पर लात मारकर सौतेले बाप ने की थी मासूम की हत्या
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद भेजा जेल
  • पत्नी को जान से मारने की धमकी देकर करा दिया था चुप
  • पत्नी के कहने के बाद भी उसे अस्पताल नहीं ले गया नरेश  

विज्ञापन
uttarakhand news: father killed two year old son for crying
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

टनकपुर शहर के वार्ड चार निवासी दो साल के मासूम सोनू की मौत दवा के रिएक्शन से नहीं बल्कि सौतेले बाप के उसके सीने पर लात मारने से हुई थी। आरोपी ने बेटे की हत्या के बाद पत्नी को भी जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने की हिदायत दी थी।

विज्ञापन


पुलिस ने मासूम की मां से पूछताछ के बाद हत्या के रहस्य का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने आरोपी सौतेले बाप को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है। बता दें कि रविवार को शहर के वार्ड संख्या चार निवासी नरेश कुमार के दो वर्षीय बेटे सोनू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

 

परिजन सोनू को अचेत अवस्था में संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे

परिजन सोनू को अचेत अवस्था में संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे तो वहां चिकित्साधिकारी डॉ. निहाल अख्तर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन मासूम के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे कि इस बीच किसी ने पुलिस को सोनू के सौतेले बाप नरेश के ही मासूम की हत्या करने सूचना दे दी।

इसके बाद पुलिस ने मां से पूछताछ की तो उसने पति के ही मासूम की हत्या करने का राज खोल दिया। पुलिस ने मासूम सोनू के शव को कब्जे ले लिया। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया जांच पड़ताल में सौतेले बाप नरेश कुमार के ही मासूम की हत्या करने की बात सामने आई है।

बेटे की हत्या के बाद आरोपी नरेश भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे बनबसा सैनिक छावनी की आफिसर्स कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को आईपीसी की धारा 302 और 506 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

24 घंटे तक तड़पता रहा सोनू 

आरोपी बाप नरेश ने किसी और वजह से नहीं बल्कि मासूम के रोने की वजह से हत्या की। आरोपी के गुस्से में सीने पर लात मारने के बाद सोनू 24 घंटे तक तड़पता रहा, लेकिन पत्नी के कहने के बाद भी नरेश उसे उपचार के लिए अस्पताल नहीं ले गया। 

शहर के रेलवे कॉलोनी वार्ड संख्या चार निवासी शबाना ने अपने पहले पति राजू मियां से संबंध विच्छेद कर एक पुत्र और एक पुत्री के साथ पीलीभीत जिले के देवरिया निवासी नरेश पुत्र हीरा लाल के साथ विवाह किया था। बताया गया कि नरेश मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था, लेकिन पत्नी के साथ आए दोनों सौतेले बच्चे से उसे कोई लगाव नहीं था।

विज्ञापन

सोनू को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की गुहार लगाती रही शबाना

वह शबाना के पहले पति से जन्मे दोनों बच्चों से नफरत करता था। शनिवार को आरोपी सो रहा था कि इस बीच उसका दो साल सौतेला बेटा सोनू रोने लगा। इससे पहले की शबाना सोनू को चुप कराती नरेश ने नींद से उठकर सोनू के सीने पर लात मार दी।

थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि पत्नी शबाना घायल सोनू को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की गुहार लगाती रही, लेकिन नरेश को मासूम की हालत पर जरा भी दया नहीं आई। सोनू तड़पता रहा, लेकिन उसे उपचार के लिए ले जाने के बजाय अपनी पत्नी को अपनी जुबां बंद रखने की हिदायत देकर जान से मारने की धमकी देता रहा।

24 घंटे तक तड़पने के बाद जब मासूम की सांसें थम गईं तो आरोपी उसे लेकर अस्पताल पहुंचा। वह मासूम को पेट दर्द की दवा खिलाने की बात कह डॉक्टर और पुलिस को गुमराह करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed